Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार हनुमान अंश की सक्सेस के बीच डायरेक्टर ने निकाली बॉलीवुड पर भड़ास,...

हनुमान अंश की सक्सेस के बीच डायरेक्टर ने निकाली बॉलीवुड पर भड़ास, बोले- यहां ऐसे लोग भरे हैं जो…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/04/1200x900/vjn_1788497824874_054902a6-23f5-42eb-bd53-5b54cc1628f7_1788497834367_c8960394-422b-404a-814c-c4f401613eca_c6c22562-bd25-4922-aaa1-baeb32151a23_83e5fc6a-1570-43b8-a167-e48cd06be081.jpg

हनुमान अंश फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है और अब डायरेक्टर विशाल फिल्म को लेकर खूब बात कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों पर नाराजगी भी जाहिर की है।

हनुमान अंश फिल्म इन दिनों छाई हुई है। फिल्म को ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है। अब फिल्म की सक्सेस के बीच हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि कैसे फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला था।

थिएटर्स में नहीं मिल रहे थे ज्यादा शोज

विशाल ने बताया कि बड़ी फिल्मों को प्राथमिकता दिए जाने के कारण इस फिल्म के स्क्रीन और शो काउंट में भारी कटौती हुई और इसके शो का काउंट 250 से घटकर सिर्फ 25 रह गई थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं मिला सपोर्ट

विशाल से फिर पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड का सपोर्ट मिला है फिल्म रिलीज से पहले तो वह हंसने लगे और कहा, ‘जब फिल्म चलने लगी तो कई लोगों के मुझे कॉल आए और मुझे बधाई दी। मैं उनके नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन उनमें से एक जिन्होंने मुझे बधाई दी वो हैं मधुर भंडारकर जिनसे मैंने सपोर्ट भी नहीं मांगा था। लेकिन मैं बाकी किसी का नाम मैं नहीं लेना चाहता क्योंकि मैंने उन लोगों से मदद मांगी थी और उन्होंने मेरी मदद नहीं की। यही वजह है कि मैं अब उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं बस इसलिए क्योंकि उन्होंने मुझे बधाई दी।’

उन्होंने आगे कहा, ‘लोग आपको डिसकरेज करते हैं ये कहते हुए कि ये चलेगी नहीं, लेकिन कई जानते नहीं कि आप क्या कर रहे हो तो वो अपना ज्ञान देते रहते हैं। ये इंडस्ट्री कन्फ्यूज लोगों से भरी है। 2 तरह के लोग होते हैं, एक जो सच में फिल्म बनाना चाहते हैं और दूसरे जिनमें पैशन नहीं है और सोचते हैं कि फिल्ममेकिंग को उन्हें ट्राई करना चाहिए।’

मधुर भंडारकर ने फिल्म की तारीफ की थी

बता दें कि मधुर भंडारकर ने हनुमान अंश की तारीफ की थी थिएटर में फिल्म देखने के बाद। उन्होंने कहा था, ‘एक सच्चा सिनेमाटिक मैजिक देखा है हनुमान अंश को देखते हुए। ऑडियंस, स्क्रीन से चिपकी हुई थी। फिल्ममेकर विशाल का डायरेक्शन काफी शानदार है और एक्टर शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का जो किरदार निभाया है वो काफी नेचुरल है।’

कंगना रनौत ने सबको कहा था फिल्म देखो

वहीं कंगना रनौत ने भी फिल्म की तारीफ करते हुए कहा था कि ये मूवी सत्संग है। उन्होंने दर्शकों से कहा था कि थेरेपी छोड़ों और फिल्म देखने जाओ थिएटर्स में।

हनुमान अंश फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा था और डायरेक्ट किया था। फिल्म नीम करौली बाबा की लाइफ पर आधारित है। फिल्म ने पहले दिन 10 लाख की कमाई की थी, लेकिन फिर वर्ड ऑफ माउथ का फायदा होते हुए मूवी ने अब तक 72.88 करोड़ की कमाई की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN