Source :- LIVE HINDUSTAN
हरियाली तीज पर साड़ी के ये ट्रेंडी कलर्स चुनें
हरियाली तीज के दिन ज्यादातर महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनती हैं और हरा रंग प्रकति और मां पार्वती से जुड़ा होने का प्रतीक भी है। हालांकि, इस बार आप पारंपरिक हरे रंग के अलावा कुछ ट्रेंडी रंगों की साड़ियां भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल महिलाएं सिर्फ ग्रीन ही नहीं, बल्कि मल्टीकलर, ऑरेंज, वाइन, रेड और येलो जैसे रंगों की साड़ियां भी पसंद कर रही हैं। लाल, पीला और ऑरेंज जैसे रंग पारंपरिक होने के साथ-साथ फेस्टिव लुक को भी खास बनाते हैं। अगर आप तीज के खास दिन पर थोड़ा हटके दिखना चाहती हैं, तो ग्रीन के अलावा कुछ अलग रंग की साड़ी पहनें। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डिंपल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अलग-अलग रंगों और डिजाइनों की खूबसूरत साड़ियां पहनकर कई तस्वीरें शेयर की हैं। आइए, उनके कुछ शानदार साड़ी लुक्स पर नजर डालते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


