Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/4_june_hina_khan_1780584973679_1780584978534_97741ceb-3c2f-41fd-b5d9-08b630f18bd6.jpg

Hina Khan vs Shilpa Shinde: हिना खान ने तीन इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं और शिल्पा शिंदे पर पलटवार किया है। इतना ही नहीं, उन्हें ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दिया है।  

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर पलटवार किया है। दरअसल, ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम एक्ट्रेस ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में चौंका देने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर जो सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, वो झूठा थस। उन्होंने सफाई देते हुए बताया कि उस वक्त वो खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ महसूस कर रही थीं इसलिए अपने पैसे निकलवाने के लिए उन्होंने साम, दाम, दंड, भेद की रणनीति अपनाई।

हिना खान ने शिल्पा पर कसा था तंज

शिल्पा का ये कबूलनामा सुन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस हिना खान दंग रह गईं। उन्होंने शिल्पा का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनपर तंज जरूर कसा। हिना ने लिखा, ‘जीतने के लिए अपने वूमेन कार्ड खेला और किसी की इमेज खराब करने की कोशिश की! ये शर्मनाक है।’

शिल्पा ने हिना पर लगाए आरोप

इसके बाद शिल्पा ने हिना के तंज का जवाब दिया। शिल्पा ने आरोप लगाया कि लोग पब्लिसिटी पाने और मीडिया की सुर्खियों में बने रहने के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी बात रखते हुए टीवी इंडस्ट्री के दोगलेपन पर भी सवाल उठाए और कहा कि जब दस साल पहले वो प्रोड्यूसर्स के खिलाफ अकेले कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं, तब कोई उनका साथ देने क्यों नहीं आया। शिल्पा ने कहा कि पब्लिसिटी के लिए उनके नाम का इस्तेमाल बंद किया जाए, क्योंकि लोग पहले से ही अपनी बीमारियों और पारिवारिक दुखों के जरिए काफी पब्लिसिटी पा चुके हैं।

हिना खान का पहला पलटवार

हिना खान ने अपनी पहली सोशल मीडिया स्टोरी में लिखा, ‘मैं इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हूं कि लोग ऐसी बेतुकी और घटिया हरकतों का सपोर्ट सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे उस एक्ट्रेस काे पसंद करते हैं जिसने इस गुनाह को खुद कबूला है। भाई, ये एक अपराध है! क्या होता अगर उस प्रोड्यूसर ने शर्मिंदगी के कारण सुसाइड कर लिया होता या उसकी शादी टूट गई होती? क्या आप लोगों का दिमाग ठिकाने नहीं है? खासकर हमारी इंडस्ट्री की औरतों को ये समझना चाहिए कि एक का कदम हम सभी के आचरण को दर्शाता है।’

‘वैसे भी महिलाओं को हर कदम पर कलंक और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अगर हम इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे और इसे खारिज नहीं करेंगे, तो इस लिस्ट में एक और बात जुड़ जाएगी कि महिलाएं ‘धोखेबाज’ होती हैं जो पैसे ऐंठने के लिए अपने जेंडर का इस्तेमाल करती हैं। फेमिनिजम का मतलब इक्वैलिटी होता है और समान होने के लिए हमें अपनों के खिलाफ भी बोलना होगा। मैं एक अच्छी महिला तभी बन सकती हूं जब मैं पहले एक अच्छी इंसान बनूं।’

‘और भगवान के लिए, अब बिग बॉस से बाहर निकलो, इसे 9 साल हो चुके हैं। हम सभी गलतियां करते हैं, लेकिन हम हर बीतते दिन के साथ खुद काे एक बेहतर इंसान बनने के लिए सीखते हैं। ये ‘हिना vs एक्सवाईजेड (XYZ)’ के बारे में नहीं है। मैंने बिग बॉस के बाद कभी उसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। ईमानदारी से कहूं तो मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे किसी और की शोहरत पर पलने की जरूरत नहीं है, मुझे अपनी पहचान बनाने के लिए कभी किसी के कंधे की जरूरत नहीं पड़ी और दुनिया ये जानती है। मैं खुद में काफी हूं। ये इस बारे में है कि सही क्या है! और गलत काम करने वालों को इसे समझने में हमेशा मुश्किल होगी।’

हिना खान की दूसरी स्टोरी

अपनी अगली स्टोरी में हिना ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे झूठे आरोपों से असल पीड़ितों को कितना नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लिखा, ‘बेशक उसने जो किया, वो ‘Me Too’ जैसे आंदोलनों की गंभीरता को कम करता है। उसका बेफिक्र, बिना किसी फिल्टर के, बिना किसी पछतावे के अपने गुनाह को कबूल करना, किसी को भी आसानी से ये कहने पर मजबूर कर देता है कि SHE TOO। वो एक ऐसी धोखेबाज महिला है जिसने पावर, पब्लिक और फेम की पोजीशन में होने के बाद सिर्फ कुछ फंड क्लियर कराने के लिए अपने शरीर को एक टूल के रूप में गलत तरीके से इस्तेमाल करना चुना। ये निश्चित रूप से हम सभी के लिए निराशाजनक है, लेकिन विशेष रूप से उन सभी महिलाओं के लिए जिनके पास कोई पावर नहीं है, कोई पोजीशन नहीं है, कोई पब्लिक इमेज नहीं है, कोई फेम नहीं है, कोई मीडिया कवरेज नहीं है, कोई सोशल मीडिया फैन क्लब नहीं है और न ही कोई सपोर्ट सिस्टम है।’

हिना खान की तीसरी स्टोरी

तीसरी और आखिरी स्टोरी में हिना खान ने देश के शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कड़ा तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘भारत के माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राष्ट्रपति और भारत के कानून मंत्री से अनुरोध है कि कृपया उन सभी अपराधियों को छोड़ दें जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया है। क्योंकि उनके पास हिम्मत है, क्योंकि वे फाइटर्स हैं, क्योंकि वे सच के साथ खड़े हैं, और इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने अपराध किया था तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया था।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN