Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/pre_1780572264640_1780572274043_889378c1-fb37-4a74-9c43-9c4403f7b239.jpgराम चरण की फिल्म पेड्डी गुरुवार को रिलीज हो गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर इसके कलेक्शन से अच्छी उम्मीद की जा रही है।
राम चरण की फिल्म पेड्डी 4 जून को रिलीज हो गई है। गुरुवार को रिलीज हुई इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था और अब पेड्डी के फर्स्ट डे के बॉक्स ऑफिस प्रिडिकेशन की रिपोर्ट आ गई है तो जानें फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है।
कितना करोड़ कमा सकती है फिल्म
पेड्डी को लेकर ट्रेड पंडित का अनुमान है कि फिल्म पहले दिन भारत में 70 करोड़ कमा सकती है। इस अमाउंट के साथ पेड्डी इस साल यानी 2026 की तीसरी सबसे बेस्ट स्टार्स फिल्म हो सकती है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 इस लिस्ट में नंबर 1 पर है। धुरंधर 2 ने पहले दिन 102 करोड़ और प्रभास की फिल्म द राजा साब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ कमाए थे।
इन फिल्मों को छोड़ सकती हैं पीछे
हालांकि पेड्डी, धुरंधर(30 करोड़) और शाहरुख खान की पठान (57 करोड़) को पछाड़ सतकी है। वहीं ओवरसीस पेड्डी, 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई कर सकती है। इस हिसाब से फिल्म ग्लोबली 100 से ज्यादा करोड़ की कमाई करेगी।
फिल्म की एडवांस बुकिंग
पेड्डी की रिलीज से 1 दिन पहले 83 लाख से ज्यादा टिकट बिके हैं। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पहले दिन फर्स्ट शो से पहले 20 करोड़ कमा सकती गै। ब्लॉक सीट को मिलाकर फिल्म 33 करोड़ कमाएगी।
पेड्डी
पेड्डी फिल्म की बात करें तो इसे बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। वहीं वेन्कट सतीश ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं।
तिरुमाला मंदिर पहुंचीं जाह्नवी
बता दें कि जाह्नवी इस फिल्म की सक्सेस के लिए तिरुमाला मंदिर गई थीं। जाह्नवी के लिए तिरुमाला मंदिर काफी खास है और वह हर स्पेशल मौके पर वहां जाती हैं। अब जाह्नवी गुरुवार को 3550 स्टेप्स नंगे पाव पैदल चलकर गईं। इस दौरान वह ट्रेडिशनल कपड़े पहने नजर आईं। जाह्नवी को देखकर सब उनकी तारीफ कर रहे हैं।
जाह्नवी वहां फैंस और मीडिया फोटोग्राफर्स को देखकर सबको नमस्ते कर रही थीं। उनकी ऐसी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।
जाह्नवी की यह इस साल की पहली फिल्म है। लास्ट वह फिल्म सनी कुमारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ लीड रोल में थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






