Home rss business hindi ₹130 के शेयर पर जेरोधा फाउंडर्स का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदी...

₹130 के शेयर पर जेरोधा फाउंडर्स का बड़ा दांव, कंपनी में खरीदी 6.72% हिस्सेदारी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • यह हिस्सेदारी कामथ एसोसिएट्स और एनकेस्क्वेयर्ड नाम की दो कंपनियों के जरिए खरीदी गई है
  • आज सोमवार को कारोबार के दौरान इस शेयर में तेजी थी
  • यह लगभग 2 पर्सेंट तक चढ़कर 130 रुपये पर बंद हुआ है

जेरोधा (Zerodha) के फाउंडर्स नितिन कामथ और निखिल कामथ ने होटल कंपनी वायसरॉय होटल्स (Viceroy Hotels) में 6.72% हिस्सेदारी खरीदी है। यह निवेश सितंबर तिमाही के दौरान किया गया। कंपनी के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, दोनों भाइयों ने यह हिस्सेदारी कामथ एसोसिएट्स और एनकेस्क्वेयर्ड (Nksquared) नाम की दो कंपनियों के जरिए खरीदी है। बता दें कि आज सोमवार को कारोबार के दौरान इस शेयर में तेजी थी। यह लगभग 2 पर्सेंट तक चढ़कर 130 रुपये पर बंद हुआ है।

भारी कर्ज में थी कंपनी

बता दें कि वायसरॉय होटल्स पहले भारी कर्ज के कारण मुश्किल दौर से गुजर रही थी। कंपनी के पुराने प्रमोटर के टर्म में उस पर 1,150 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज हो गया था। इसके बाद कंपनी कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस में चली गई। एक समय कंपनी के लिक्विडेशन यानी कारोबार बंद होने का डर भी पैदा हो गया था और उसके शेयरों की ट्रेडिंग रोक दी गई थी।

…फिर बदली कंपनी की स्थिति

कंपनी की स्थिति अक्टूबर 2023 में बदलनी शुरू हुई। उस समय NCLAT ने अनिरुद्ध एग्रो फार्म्स की ओर से पेश किए गए रिजॉल्यूशन प्लान को मंजूरी दी। इसके बाद कंपनी में नई पूंजी लगाई गई। उसकी सब्सिडियरी लोको हॉस्पिटैलिटी के जरिए भी फंड उपलब्ध कराया गया। रिजॉल्यूशन प्लान लागू होने के बाद अप्रैल 2024 में वायसरॉय होटल्स के शेयरों की NSE और BSE पर दोबारा ट्रेडिंग शुरू हुई।

कंपनी ने किया है राइट्स इश्यू भी लॉन्च

फिलहाल वायसरॉय होटल्स हैदराबाद में मैरियट और कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल ऑपरेट करती है। कंपनी ने करीब 105 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू भी लॉन्च किया है। इस रकम का इस्तेमाल कंपनी की जरूरतों को पूरा करने और पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाने के लिए किया जाएगा। रिजॉल्यूशन प्रक्रिया के बाद कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी काफी बढ़ गई थी।

कारोबार के विस्तार की तैयारी

अब कंपनी कारोबार के विस्तार की तैयारी कर रही है। दिसंबर 2025 में शेयरधारकों ने 206 करोड़ रुपये में SLN टर्मिनस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी। यह प्रॉपर्टी मैरियट ब्रांड के एग्जीक्यूटिव अपार्टमेंट्स संचालित करती है। इस सौदे के बाद वायसरॉय होटल्स के पोर्टफोलियो में एक और बड़ी प्रॉपर्टी जुड़ जाएगी और कंपनी को आगे विस्तार का अवसर मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN