Home - ₹17,000 से कम में आया OnePlus का 7000mAh बैटरी, Aqua Touch डिस्प्ले...

₹17,000 से कम में आया OnePlus का 7000mAh बैटरी, Aqua Touch डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus N6 Lite भारत में 17000 रुपए से कम में लॉन्च हो गया है। वनप्लस के इस फोन में यूजर्स को 7000mAh बैटरी, AI Eraser और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलेगा है। चलिए बताते हैं कीमत और ऑफर्स की डिटेल्स।

OnePlus N6 Lite Launched: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन OnePlus N6 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ‘Powerfully Big’ टैगलाइन के साथ पेश किया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चल सकती है। फोन में 13MP मुख्य कैमरा है, जो High-Res मोड में 50MP इमेज कैप्चर कर सकता है। साथ ही AI Clear Face और AI Eraser जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही फोन की स्क्रीन में Aqua Touch तकनीक भी दी गई है। आइए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत, सेल डेट और स्पेक्स के बारे में:

OnePlus N6 Lite की कीमत, सेल डेट और ऑफर्स

OnePlus N6 Lite को भारत में 16,999 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी इसके लिए सिर्फ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया है। खास बात यह है कि फोन में 8GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है।फोन पर चुनिंदा बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 750 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 16,249 रुपए तक आ जाती है।

OnePlus N6 Lite की ओपन सेल 22 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। इसे OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, OnePlus Store App और Amazon India के साथ OnePlus Experience Stores तथा चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है। फोन को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन में उतारा है। इनमें Midnight Hype और Neo Green शामिल हैं।

OnePlus N6 Lite में हैं ये खास फीचर

बैटरी: OnePlus N6 Lite की खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक पावर दे सकता है। कंपनी के मुताबिक फोन से 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 55.5 घंटे तक फोन कॉलिंग की जा सकती है।

डिस्प्ले: OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। फोन की स्क्रीन में Aqua Touch तकनीक भी दी गई है। इसका मकसद पानी, नमी या तेल जैसी स्थिति में भी टच रिस्पॉन्स को बेहतर बनाए रखना है। यानी अगर बारिश के दौरान या गीली उंगलियों से फोन इस्तेमाल करना पड़े, तो स्क्रीन के टच रिस्पॉन्स में परेशानी कम करने के लिए यह फीचर काम आ सकता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 Lite में 13MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि कैमरा सेंसर 13MP का है, लेकिन कैमरा सेटिंग में High-Res मोड ऑन करके 50MP रेजॉल्यूशन वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं। फोन में फोटो एडिटिंग के लिए दो AI फीचर भी दिए गए हैं। AI Clear Face ग्रुप फोटो में चेहरे की डिटेल बेहतर करने में मदद करता है। वहीं AI Eraser तस्वीर में मौजूद अनचाही चीजों को हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

लैग फ्री एक्सपीरियंस: फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus N6 Lite के साथ कंपनी ने 36-Month Fluency Protection भी दिया है। OnePlus का कहना है कि फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान लगातार स्मूद अनुभव बनाए रखने को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

स्टोरेज और MIL-STD-810H से लैस: OnePlus N6 Lite में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। अगर यह स्टोरेज कम पड़ती है तो इसमें microSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। OnePlus N6 Lite को मजबूत बनाया गया है। फोन को MIL-STD-810H टेस्ट से भी गुजारा गया है, ताकि यह रोजमर्रा के झटके और कम ऊंचाई से गिरने को बेहतर तरीके से झेल सके।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN