Home - Flipkart Sale में सस्ता मिलेगा iPhone 17, कीमत को लेकर आया बड़ा...

Flipkart Sale में सस्ता मिलेगा iPhone 17, कीमत को लेकर आया बड़ा अपडेट, खरीद सकेंगे ₹7X,XXX में

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flipkart Big Billion Days 2026 में iPhone 17 की कीमत 7X,XXX रुपए से शुरू होने का टीजर सामने आया है। फ्लिपकार्ट की सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी और आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% तक का डिस्काउंट भी मिल सकता है।

फेस्टिव सीजन की बड़ी शॉपिंग सेल Flipkart Big Billion Days Sale को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Flipkart ने अपनी आने वाली सेल के लिए iPhone 17 को एक खास डील के तौर पर टीज किया है। कंपनी के ‘Top deals coming soon’ सेक्शन में iPhone 17 के साथ 7X,XXX रुपए का प्राइस दिखाया गया है। यहां X लिखकर फ्लिपकार्ट ने असली कीमत अभी छिपाई है, यानी Flipkart ने फिलहाल फोन की फाइनल सेल कीमत नहीं बताई है। Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी iPhone 17 की शुरुआती कीमत 99,900 रुपए है। ऐसे में Flipkart का 7X,XXX रुपए वाला टीजर यूजर्स के बीच चर्चा की वजह बना हुआ है। लेकिन इससे यह साफ है कि सेल में iPhone 17 कीमत को ₹70,999 से ₹79,999 के बीच होगी। इस साल Flipkart Big Billion Days की शुरुआत 9 अक्टूबर 2026 से होगी, जबकि चुनिंदा यूजर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलेगा।

iPhone 17 पर Flipkart ने क्या टीज किया?

Flipkart Big Billion Days में iPhone 17 कीमत 70 हजार रुपये की रेंज में होने का संकेत मिल रहा है, अंतिम कीमत अभी पब्लिक नहीं की गई है। टीजर के साथ एक स्टार (*) भी दिया गया है। इसका मतलब है कि दिखाई जा रही कीमत के साथ कुछ नियम और शर्तें लागू हो सकती हैं। इसलिए अभी ₹7X,XXX को iPhone 17 की फाइनल बिक्री कीमत मानना सही नहीं होगा।

अभी Apple पर ₹99,900 में मिल रहा iPhone 17

फिलहाल Apple की भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर iPhone 17 के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹99,900 है। 512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,24,900 से शुरू होती है। फोन कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अगर फ्लिपकार्ट पर iPhone 17, 79,999 रुपए तक में मिलता है तो यह एक बहुत बड़ा डिस्काउंट होगा। यह डील iPhone चाहने वाले यूजर्स के लिए खास बन सकती है।

iPhone 17 के फीचर्स भी जान लीजिए

iPhone 17 में 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें ProMotion 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें एप्पल का A19 चिपसेट मिलता है। फोन में 48MP मैंन और 48MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। Apple के मुताबिक फोन 30 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा डायनामिक आइलैंड, ऑलवेज-ओन डिस्प्ले और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

सिर्फ iPhone 17 ही नहीं, दूसरे गैजेट भी होंगे सस्ते

Big Billion Days को Flipkart की साल की सबसे बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल में से एक माना जाता है। इस बार स्मार्टफोन के साथ टीवी, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी में भी डील्स आने वाली हैं। Flipkart ने अपने टीजर में 65-इंच 4K टीवी को भी ₹39,999 से शुरू होने वाली डील के रूप में दिखाया है। कंपनी इस बार Price Crash, TickTock Deals, Brand Hours, Double Discount और Rush Hours जैसे अलग-अलग सेल इवेंट भी चलाने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN