Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Small-cap stock under ₹20: शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली
- सेंसेक्स 547 अंक टूट गया था, जबकि निफ्टी 50 में 157 अंकों की गिरावट आई
- बैंक निफ्टी भी करीब 338 अंक फिसल गया था
Small-cap stock under ₹20: शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 547 अंक टूट गया था, जबकि निफ्टी 50 में 157 अंकों की गिरावट आई। बैंक निफ्टी भी करीब 338 अंक फिसल गया था। हालांकि, बाजार में इस गिरावट के बीच हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयरों में तेजी देखने को मिली। 20 रुपये से कम कीमत वाला यह स्मॉलकैप शेयर सोमवार को 4.50% की बढ़त के साथ 17 रुपये पर बंद हुआ। शेयर में इस तेजी के पीछे ऑर्डर की खबर है। दरअसल, कंपनी को सबसे बड़ी वजह कंपनी को सिर्फ दो दिनों में मिले 77 रुपये करोड़ से ज्यादा के नए टोल कलेक्शन ऑर्डर हैं।
दो दिन में 77 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर
कंपनी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की तरफ से टोल वसूली से जुड़े तीन ऑर्डर मिले हैं। इनमें दो ऑर्डर 10 अक्टूबर 2026 को मिले, जिनकी कुल वैल्यू 49.49 करोड़ रुपये है। इसके बाद सोमवार को कंपनी को 28.10 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला। इस तरह कंपनी को दो दिनों में कुल 77.59 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। इन नए ऑर्डर की खबर से निवेशकों का फोकस कंपनी के शेयर की ओर गया और बाजार में गिरावट के बावजूद शेयर में खरीदारी देखने को मिली।
किस काम के मिले हैं ऑर्डर?
कंपनी को कर्नाटक में नेशनल हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर यूजर फीस यानी टोल टैक्स वसूलने का काम मिला है। इसके साथ ही टोल प्लाजा के आसपास बने टॉयलेट ब्लॉक की देखभाल और जरूरी सामान की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। कंपनी को मिले ऑर्डर में कर्नाटक के कन्नोली, हरवल और गद्दुरुर (नांगली) टोल प्लाजा शामिल हैं। इन ऑर्डर से कंपनी को टोल कलेक्शन के कारोबार में काम करने का नया मौका मिलेगा।
शेयर का अगला टारगेट क्या है?
शेयर के टेक्निकल चार्ट पर नजर डालें तो मार्केट एक्सपर्ट महेश एम. ओझा के मुताबिक, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयर के लिए 13.80 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है। वहीं, 18.80 रुपये पर शेयर को रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर शेयर 18.80 रुपये के ऊपर क्लोजिंग देने में सफल रहता है, तो इसमें आगे 20.50 रुपये और 22 रुपये तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, ये संभावित टेक्निकल स्तर हैं, गारंटीड टारगेट नहीं। शेयर में आगे की चाल बाजार के रुख, कंपनी के प्रदर्शन और निवेशकों की खरीदारी पर निर्भर करेगी।
5 साल में करीब 850% का रिटर्न
हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के शेयर ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 5 साल में शेयर की कीमत करीब 1.80 रुपये से बढ़कर 16.80 रुपये तक पहुंची है। इस हिसाब से शेयर में लगभग 850% की तेजी आई है। बता दें कि कंपनी के शेयर में 7 नवंबर 2024 को 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट हुआ था। ऊपर बताए गए शेयर के भाव स्टॉक स्प्लिट के हिसाब से एडजस्ट किए गए हैं।
निवेशकों को क्या करना चाहिए?
कंपनी को मिले नए ऑर्डर निश्चित रूप से पॉजिटिव खबर हैं, लेकिन केवल ऑर्डर मिलने के आधार पर शेयर में निवेश करना सही फैसला नहीं होगा। निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति, ऑर्डर से होने वाली रियल कमाई, कर्ज और शेयर के टेक्निकल स्तरों पर भी फोकस देना चाहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




