Source :- LIVE HINDUSTAN
मशहूर कॉमेडियन Vir Das ने दावा किया है कि Zepto से ऑर्डर की गई 50,000 रुपए की Apple Watch नकली निकली। यहां जानिए पूरा मामला, कंपनी का जवाब और ऑनलाइन महंगे गैजेट खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है। अब कुछ ही मिनटों में किराने के सामान से लेकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तक घर पहुंच जाते हैं। लेकिन हाल ही में सामने आया एक मामला लोगों को परेशान कर रहा है। मशहूर कॉमेडियन Vir Das ने दावा किया है कि उन्होंने Zepto से करीब 50,000 रुपए की Apple Watch ऑर्डर की थी, लेकिन डिलीवरी में उन्हें एक नकली घड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इसे Full Scam तक बता दिया। यह मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने ऑनलाइन महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की सुरक्षा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
ये है पूरा मामला
Vir Das के अनुसार उन्हें एक शूट के लिए तुरंत Apple Watch की जरूरत थी। इसी वजह से उन्होंने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto के जरिए करीब 50,000 रुपए की Apple Watch ऑर्डर की। लेकिन जब प्रोडक्ट उनके पास पहुंचा तो उन्हें उसकी पैकेजिंग और डिजाइन देखकर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और पूछा कि क्या सभी Apple Watches ऐसी ही दिखती हैं या फिर उन्हें नकली प्रोडक्ट भेजा गया है।
Vir Das ने वीडियो में दिखाया कि घड़ी के बॉक्स पर Apple की सामान्य ब्रांडिंग की जगह Designed by Watch in China जैसी लाइन लिखी हुई थी। यही चीज सबसे पहले उनके शक की वजह बनी। उन्होंने कहा कि उन्होंने Apple Watch के लिए पूरा पैसा दिया था, लेकिन जो प्रोडक्ट मिला वह असली नहीं लग रहा था। उन्होंने कस्टमर सपोर्ट पर कॉल किया तो शुरुआत में उन्हें कोई सही जवाब नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने इसे Full Scam बताया।
कुछ ही घंटों में वायरल हो गया मामला
Vir Das का पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई। हजारों लोगों ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि महंगे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स खरीदते समय एक्स्ट्रा सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने अपने पुराने अनुभव भी शेयर किए और बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान उन्हें भी गलत या संदिग्ध प्रोडक्ट मिले थे।
Zepto ने क्या जवाब दिया
मामला वायरल होने के बाद Zepto ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कहा कि यह वह अनुभव नहीं है जो वह अपने ग्राहकों को देना चाहती है और मामले की जांच की जाएगी। कंपनी ने Vir Das से ऑर्डर डिटेल्स मांगी और समस्या को जल्द सुलझाने का भरोसा दिया। इस पूरे विवाद के बीच एक बड़ा अपडेट भी सामने आया। Vir Das ने बाद में सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि Zepto की टीम ने उनसे संपर्क किया और उन्हें असली Apple Watch उपलब्ध करा दी गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डिलीवरी करने वाले व्यक्ति की इसमें कोई गलती नहीं थी। नकली घड़ी वापस भेज दी गई और मामला सुलझा लिया गया।
महंगे गैजेट खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान
ऑनलाइन Apple Watch, iPhone, AirPods या अन्य महंगे गैजेट खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले पैकेजिंग को ध्यान से देखें। इसके बाद प्रोडक्ट का सीरियल नंबर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर वेरिफाई करें। अगर ओपन बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन मिले तो डिलीवरी के समय ही प्रोडक्ट को चेक कर लें। साथ ही अनबॉक्सिंग का वीडियो रिकॉर्ड करना भी फायदेमंद हो सकता है।
Quick Commerce प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ रही इलेक्ट्रॉनिक्स की सेल
पिछले कुछ वर्षों में Zepto, Blinkit, Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सिर्फ किराना ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। ग्राहक कुछ मिनटों में डिलीवरी मिलने की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं। लेकिन इस तरह की घटनाएं कंपनियों के लिए भरोसा बनाए रखने की चुनौती भी बढ़ाती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







