Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/ddsydfddfrdbhgfvdbyrfdgjjxgdf_1782868916438_1782868921514_0dce9747-40ab-4399-83aa-743749be049a.jpgअक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल इस समय थिएटर में कमाई कर रही है। 30 एक्टर्स से ज्यादा की इस फिल्म को ऑडियंस थिएटर में एन्जॉय कर रही है। इस फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार निभाने वाले थे। फिल्म के टीजर वीडियो में भी एक्टर को देखा गया था। लेकिन जब फिल्म बनकर तैयार हुई तो संजय दत्त नहीं थे। अब उनके इस फिल्म से बाहर होने की वजह सामने आ गई है। वेलकम टू द जंगल के डायरेक्टर अहमद खान ने हाल में बताया कि आखिर क्यों संजय दत्त को शूट करने के बाद भी इस फिल्म को छोड़ना पड़ा।
इसलिए बाहर हुए संजय दत्त
न्यूज 18 के साथ बातचीत में अहमद खान ने कहा कि संजय दत्त को स्क्रिप्ट पसंद आई थी और वो इसका हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म में उनके बहुत सारे दोस्त थे, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार। वो खुश थे, हमने उनके साथ फिल्म के कुछ हिस्से शूट भी कर लिए थे। लेकिन फिर उनके साथ डेट की प्रॉब्लम आ गई। उन्हें ईलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा और मैं इतने सारे एक्टर्स की डेट्स शिफ्ट नहीं कर सकता था।
संजय दत्त ने की मदद
अहमद खान ने आगे बताया कि संजय दत्त जब इस फिल्म से बाहर हुए तो वो उनकी मदद करके गए। उन्होंने उनके रोल के लिए सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ के नाम का सुझाव दिया जिससे शूटिंग नहीं रुके। डायरेक्टर ने बताया कि संजय दत्त ने सुनील शेट्टी को फोन किया और ये रोल निभाने के लिए कहा। इसके बाद जैकी श्रॉफ को कहा गया कि उन्हें वो रोल करना है जो पहले सुनील शेट्टी कर रहे थे। संजय दत्त ने फिल्म से अपने एग्जिट का नुकसान नहीं होने दिया।
फिल्म की कास्ट
वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इस फिल्म में 30 से ज्यादा एक्टर्स नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी के अलावा दिशा पाटनी, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जोनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपडे, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, जाकिर हुसैन, ब्रिजेंद्र कालरा, यशपाल शर्मा, मुकेश तिवारी, विंदु दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, पंकज धीर ने डेथ से पहले फिल्म शूट की थी। पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी समेत कई और एक्टर्स भी शामिल हैं।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 5 दिनों में 81 करोड़ की कमाई कर ली है। इस वीकेंड से पहले फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। ट्रेलर देखने के बाद ऑडियंस ने मिलाजुला रिएक्शन दिया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। बीते दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने नेट 9.25 करोड़ का बिजनेस किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



