Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार ने ‘कॉफी विद करण 9’ के लिए सुझाया था रवि...

अक्षय कुमार ने ‘कॉफी विद करण 9’ के लिए सुझाया था रवि किशन का नाम, दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

‘कॉफी विद करण 9’ का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षय कुमार और रवि किशन नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने अपने पॉपुलर चैट शो के नए एपिसोड का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शो के मेकर्स ने बताया कि इस एपिसोड के लिए रवि किशन का नाम अक्षय कुमार ने सुझाया था। वहीं, फिल्ममेकर करण ने भोजपुरी सुपरस्टार रवि को GEN का पसंदीदा बताया। इसके साथ ही खिलाड़ी कुमार ने उनके मशहूर डांस की भी तारीफ की।

कॉफी विद करण 9 में अक्षय कुमार और रवि किशन मचाएंगे धमाल

जब अक्षय कुमार ने ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर अपने पार्टनर के तौर पर रवि किशन का नाम सुझाया तो यह साफ हो गया था कि यह एपिसोड कुछ अलग और खास होने वाला है। हाल ही में आया प्रोमो भी कुछ ऐसा ही वादा करता है। एक बेहद मनोरंजक जोड़ी, मजेदार बातचीत और जबरदस्त एनर्जी, जिसने करण जौहर के इस सेलिब्रिटी चैट शो को पॉप-कल्चर का एक अहम हिस्सा बना दिया है।

कॉफी विद करण 9 का नया प्रोमो

प्रोमो में अक्षय कुमार और रवि किशन के बीच मस्ती और मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है। इससे साफ है कि यह बातचीत हंसी-मजाक, दिलचस्प खुलासों और मजेदार वन-लाइनर्स से भरपूर होने वाली है। अक्षय की हाजिरजवाबी और रवि किशन के शानदार अंदाज के साथ यह एपिसोड शुरू से आखिर तक भरपूर मनोरंजन देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने वीडियो शेयर करते हुए, कैप्शन लिखा: ‘कॉफी विद करण का सीजन 9 इस शो का आखिरी सीजन है। यह विशेष रूप से जियो हॉटस्टार पर द पीकॉक हब पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसके नए एपिसोड हर बुधवार शाम 7 बजे आते हैं।

रवि किशन और अक्षय कुमार का डांस

बाद में करण ने रवि की मशहूर ‘बिहार का ब्रैड पिट’ वाली टिप्पणी का जिक्र किया, जिसे सुनकर अभिनेता हंस पड़े। यह मजेदार माहौल तब और शानदार बन गया, जब अक्षय ने रवि के वायरल डांस स्टेप्स सीखने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर अभिनेता के उन मशहूर डांस स्टेप्स को दोहराया, जिससे एक बहुत ही मनोरंजक पल बन गया।

अक्षय कुमार और रवि किशन का एपिसोड कब होगा रिलीज

 

कॉफी विद करण 9 का यह 7वां एपिसोड इस बुधवार शाम 7 बजे सिर्फ जियो हॉटस्टार के ‘द पीकॉक हब’ पर आएगा। प्रोमो को देखकर तो यही लगता है कि दर्शक भारत के सबसे मशहूर काउच पर हंसी-मजाक से भरे एक शानदार घंटे के लिए तैयार हो जाएं! हाल ही में इस शो में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और बिजनेसवुमन अनन्या बिड़ला ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के छठे एपिसोड में एक साथ नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें – करण जौहर ने बात करना बंद किया तो बढ़ गया जाह्नवी कपूर का वजन, ‘कॉफी विद करण 9’ में एक्ट्रेस का खुलासा

SOURCE : KHABAR INDIATV