Home rss business hindi अगले हफ्ते खुलेगा ₹82 के इश्यू प्राइस वाला IPO, ग्रे मार्केट में...

अगले हफ्ते खुलेगा ₹82 के इश्यू प्राइस वाला IPO, ग्रे मार्केट में अभी से फायदा

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों पर आधारित यह आईपीओ दो नवंबर को बंद होगा
  • नए इश्यू से प्राप्त रकम में से 125 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ कर्ज के समय से पहले भुगतान के लिए किया जाएगा

Bombay Coated and Special Steels IPO: बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टल्स लिमिटेड का 183.1 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 अक्टूबर को बोली के लिए खुलेगा। कंपनी ने कहा कि पूरी तरह से फ्रेश इक्विटी शेयरों पर आधारित यह आईपीओ दो नवंबर को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 78 से 82 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। वहीं, ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट में प्रीमियम यानी जीएमपी की बात करें तो 8 रुपये है। इस हिसाब से शेयर की लिस्टिंग 90 रुपये के स्तर पर हो सकती है।

क्या होगा पैसे का?

नए इश्यू से प्राप्त रकम में से 125 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ कर्ज के समय से पहले भुगतान के लिए किया जाएगा। वहीं, 15.7 करोड़ रुपये का उपयोग सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मौजूदा पट्टा व्यवस्था के तहत पूंजीगत उपकरणों के अधिग्रहण की लागत चुकाने में किया जाएगा। शेष रकम का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए होगा। इस आईपीओ का प्रबंधन करने के लिए स्मार्ट होराइजन कैपिटल एडवाइजर्स को मर्चेंट बैंकर के रूप में नियुक्त किया गया है। रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। एक लॉट में 182 शेयर हैं। इसकी कुल कीमत ₹14,924 रुपये है। मतलब ये कि निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹14,924 रुपये लगाने होंगे।

कंपनी के बारे में

वर्ष 2019 में गठित बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स एक स्टील प्रोसेसिंग सेंटर है। यह स्टील कॉइल को स्लिटिंग, निर्धारित लंबाई में काटने, शीयरिंग और उभार बनाने जैसी प्रक्रियाओं के जरिए मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलती है। विजयकुमार हिम्मतराय गुप्ता द्वारा प्रमोटेड कंपनी ने जून 2026 को समाप्त तीन महीनों के लिए 397 करोड़ रुपये के राजस्व पर 15 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। मार्च 2026 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 6.5% बढ़कर 30.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 20% बढ़कर 1,266.8 करोड़ रुपये हो गया।

साल 2021 से कंपनी JSW स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JSWCPL) के अधिकृत सर्विस पार्टनर के रूप में काम कर रही है, जो इसके स्टील कॉइल के सोर्सेज में से एक है। इसके अलावा, कंपनी अन्य आपूर्तिकर्ताओं से भी कच्चा माल लेती है और आधुनिक मशीनों का उपयोग करके उसे प्रोसेस करती है, ताकि उत्पाद की जरूरी विशेषताओं और गुणवत्ता मानकों को पूरा किया जा सके। बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स वाडा, भिवंडी, घिलोथ और श्रीसिटी में प्रोसेसिंग सुविधाएं चलाती है, जिनका कुल क्षेत्रफल 42,209 वर्ग मीटर है।

राजस्थान स्थित इसकी सुविधा को ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग के लिए GEM 4 सर्टिफिकेशन प्राप्त है। कंपनी की स्लिटिंग, कट-टू-लेंथ, शियरिंग और एम्बॉसिंग की वार्षिक प्रोसेसिंग क्षमता 350,411 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (MTPA) है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN