Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ…’ ट्रोलिंग को लेकर...

‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ…’ ट्रोलिंग को लेकर अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/12/1200x900/abk___1791810017613_8kk9_1791810017733_Qj9n_16c37815-bd92-4f62-98da-c43cddcb2ca9_wtTm.jpg

इन दिनों अमिताभ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो पर बिग बी कंटेस्टेंट संग खुलकर बात करते हैं, साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई मजेदार किस्से शेयर करते हैं।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनका हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। ये कहना गलत नहीं कि बिग बी के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पोस्ट के साथ होती है। इन दिनों अमिताभ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो पर बिग बी कंटेस्टेंट संग खुलकर बात करते हैं, साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई मजेदार किस्से शेयर करते हैं। उन्होंने हाल ही में केबीसी के मंच पर ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचना के बारे में अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है।

यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद बदल गया नजरिया

दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी (ट्रोलिंग) से निपटने के बारे में अमिताभ बच्चन से सलाह मांगी। अभिनेता ने बताया कि उनकी पीढ़ी के लोगों के लिए आलोचना को संभालना अक्सर मुश्किल होता है। एपिसोड के दौरान, कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा, ‘मैं आपसे यह पूछना चाहता हूं कि आप सोशल मीडिया पर आलोचना को कैसे संभालते हैं, सर? मेरी उम्र के लोगों को आलोचना संभालना बिल्कुल नहीं आता और वे ऐसा कर भी नहीं पाते।’ इस पर अमिताभ ने याद किया कि शुरू में वे सोशल मीडिया को अपने विचार खुलकर रखने का एक जरिया मानते थे। उन्होंने आगे बताया कि यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद उनका नजरिया बदल गया।

‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ…’

बिग बी ने सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी जर्नी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, ‘पहले हमने सोचा कि ये बहुत अच्छा यंत्र है, इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं… उसके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इसका कमेंट क्या है, हमने ऐसे लिखना बंद कर दिया।’ लोगों ने लिखा, ‘अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ… ऐसे क्यों बोल रहा है?’ तो ऐसी-ऐसी शब्दावली होती है, बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है। अजीब है। तो अब, मैंने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।’

जब से लिखना कम किया है, मेरे फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं

इसके बाद एक्टर ने हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत खत्म की, जिससे विनम्र और स्टूडियो में मौजूद दर्शक हंसने लगे, ‘और भाईसाहब, आपको एक बात बताऊं? जब से मैंने कम लिखना शुरू किया है, मेरे फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं।’

बिग बी हुए 84 साल के

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 2008 में अपना पर्सनल ब्लॉग लिखना शुरू किया था और तब से वे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं। वहीं, बीते दिनों यानी 11 अक्टूबर को बिग बी ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें जमकर बधाई दी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN