Home LIFESTYLE NEWS HINDI अपने हाथों से खाना बनाते थे नाना पाटेकर, ट्राई करें चिकन कीमा...

अपने हाथों से खाना बनाते थे नाना पाटेकर, ट्राई करें चिकन कीमा की ये रेसिपी

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टिंग के साथ उन्हें खाना बनाने और लोगों को अपने हाथ का खाना खिलाने का भी शौक था। नॉनवेज डिशेज में उनकी खास दिलचस्पी थी। उनकी इसी पसंद से जुड़ी चिकन कीमा रेसिपी ट्राई करें।

नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्टिंग के अलावा उन्हें खाना बनाने और अपने हाथों से लोगों को खिलाने का भी काफी शौक था। वह कई इंटरव्यू में अपने कुकिंग के प्यार के बारे में बात कर चुके थे और शूटिंग के दौरान भी साथ काम करने वाले लोगों के लिए खाना बनाते थे। खास बात यही थी कि नाना सिर्फ खाना खाने के शौकीन नहीं थे, बल्कि खुद खाना बनाना भी पसंद करते थे। नॉनवेज डिशेज में उनकी खास दिलचस्पी थी और वह अपने अंदाज में कई तरह की रेसिपी बनाते थे। ऐसे में उनकी इसी पसंद को याद करते हुए आज हम चिकन कीमा बनाने का एक आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे आप घर पर भी ट्राई कर सकते हैं।

चिकन कीमा बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • घर पर चिकन कीमा बनाने के लिए करीब 500 ग्राम बारीक पिसा हुआ चिकन लें। इसके साथ दो बारीक कटे प्याज, दो टमाटर, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, दो हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया लें।
  • मसालों में जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची जैसे साबुत मसाले लें। इसके अलावा हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और थोड़ा गरम मसाला चाहिए।

पहले साबुत मसालों को भूनें

  • कड़ाही में दो से तीन चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालें। जब मसालों से अच्छी खुशबू आने लगे, तो बारीक कटा प्याज डाल दें।
  • प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। प्याज को अच्छी तरह भूनने से कीमे का स्वाद और अच्छा आता है, इसलिए इस स्टेप में जल्दबाजी न करें।

अब मसाला तैयार करें

  • प्याज भुन जाए तो इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें। करीब एक मिनट भूनने के बाद कटे हुए टमाटर डाल दें।
  • अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर सबको अच्छी तरह मिलाएं। मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं और तेल थोड़ा अलग दिखने लगे।

अब डालें चिकन कीमा

मसाला तैयार होने के बाद इसमें बारीक पिसा हुआ चिकन डालें। इसे मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं और कलछी से चलाते रहें, ताकि कीमा आपस में चिपककर बड़े टुकड़ों में न बदल जाए। कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकने दें। चिकन अपना थोड़ा पानी छोड़ देगा, इसलिए शुरुआत में बहुत ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं है।

धीमी आंच पर पकाएं

कुछ देर बाद ढक्कन हटाकर कीमे को अच्छी तरह चलाएं। अगर कीमा थोड़ा रसदार पसंद है, तो इसमें थोड़ा गर्म पानी डाल सकते हैं। सूखा कीमा पसंद हो तो इसे बिना ढके तब तक पकाएं, जब तक एक्सट्रा पानी सूख न जाए। आखिर में थोड़ा गरम मसाला और हरा धनिया डालें। एक-दो मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें।

रोटी या चावल के साथ सर्व करें

गरम चिकन कीमा रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ खा सकते हैं। ऊपर से हरा धनिया, बारीक कटा प्याज और थोड़ा नींबू डालने से स्वाद और अच्छा लगेगा। आप चाहें तो इसे अपनी पसंद के हिसाब से थोड़ा ज्यादा मसालेदार या हल्का भी रख सकते हैं। अगर ग्रेवी पसंद है तो थोड़ा पानी ज्यादा रखें और सूखा कीमा पसंद है तो इसे अच्छी तरह भूनकर तैयार करें।

खाने के शौकीन नाना पाटेकर…

नाना पाटेकर का कहना था कि अगर वह अभिनेता नहीं होते, तो शायद खाना बनाने को ही अपना काम बनाते। खासतौर पर उन्हें नॉनवेज डिशेज बनाना और देसी अंदाज में खाना पकाना पसंद था। तो अगर इस बार चिकन से कुछ अलग बनाने का मन है, तो यह आसान कीमा रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और सही तरीके से पकाने पर कीमा काफी स्वादिष्ट और मसालेदार बनेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN