Home LIFESTYLE NEWS HINDI ‘इंसान की औकात क्या है…’ नाना पाटेकर दे गए जिंदगी खुशी से...

‘इंसान की औकात क्या है…’ नाना पाटेकर दे गए जिंदगी खुशी से जीने के 5 बड़े सबक

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

नाना पाटेकर ने 75 की उम्र में दुनिया से विदा ले ली लेकिन उनके किरदार और कुछ बातें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। नाना पाटेकर सादगीभरा जीवन जीते थे और यही सिख वह लोगों को देते थे। यहां पढ़ें उनकी 5 बड़ी बातें।

नाना पाटेकर बेहतरीन अभिनेता थे, जिन्हें 8 अक्टूबर को दुनिया ने खो दिया। तमाम किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले नाना पाटेकर ने कभी लग्जरी लाइफ नहीं जी। वह हमेशा सादगी से रहते थे और खुशी से जिंदगी बिता रहे थे। उनका मानना था कि कैमरे के आगे वह एक एक्टर हैं लेकिन असल में वह साधारण इंसान हैं। नाना पाटेकर खेती करते थे, खाना खुद बनाते थे और लोगों की मदद के लिए फाउंडेशन भी चलाते थे। नाना आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके किरदार और बातें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। नाना पाटेकर ने जिंदगी में काफी मेहनत और संघर्ष किया और इससे उन्होंने काफी कुछ सीखा। वही सीख उन्होंने अपनी बातों के जरिए लोगों को दी। हम नाना पाटेकर की 5 ऐसी सीख आपको बताने जा रहे हैं, जिससे जिंदगी को खुशी से जीना आप सीख जाएंगे।

नाना पाटेकर की 5 बड़ी सीख

1. फल की चिंता करना बेकार

नाना पाटेकर कहते थे कि आपको बस अपना कर्म करना है और उसके लिए मेहनत करो। अपने कर्म को पूरी ईमानदारी से करो और बाकि सब ऊपर वाले के हाथ में छोड़ दो। फल की चिंता करते रहोगे तो कभी खुश नहीं होंगे। जब हम फल की चिंता करते हैं, तो हमारा स्ट्रेस बढ़ता है और हम काम को सही से नहीं कर पाते हैं।

2. जिंदगी बहुत छोटी है

नाना पाटेकर ने अपनी जिंदगी को बेहद साददी से बिताया और हमेशा खुश रहने के तरीके वह खोज लेते थे। उनका कहना था कि जिंदगी बहुत छोटी है, इसे शिकायतों में मत बिताइए। जो आपके पास है, जैसा भी है उसमें खुश रहने की कोशिश करें। खुश रहना ही असली कला है। अगर आप हर चीज में कमी या शिकायत करेंगे तो कभी खुश नहीं रह पाएंगे।

3. इंसान की औकात क्या है

बड़े अभिनेता बनने के बाद भी नाना पाटेकर हमेशा जमीन से जुड़े रहे और उन्होंने कभी किसी चीज का घमंड नहीं किया। उनका कहना था कि इंसान की कोई औकात नहीं है। आज मैं यहां पर हूं लेकिन कल कहां रहूंगा कुछ पता नहीं। फिर घमंड किस बात का करें। अगर आप किसी बात का घमंड करते हैं, तो अहंकार आपको अंदर से खोखला कर देता है।

4. मुश्किलें तो जिंदगी का हिस्सा हैं

नाना पाटेकर का कहना था कि अगर आपको जिंदगी में सफल होना है, तो उसके लिए तपना पड़ेगा। बिना मेहनत और संघर्ष के कुछ भी हासिल नहीं होता। उनका मानना था कि जिंदगी में मुश्किलें आएंगी और अगर आपको सभी रास्ते आसान मिलेंगे तो आप कभी मजबूत नहीं हो पाएंगे।

5. सच बोलना और जिंदगी साधारण जीना

नाना पाटेकर ने अपनी जिंदगी खुशी से जीकर यह बात साबित कर दी कि सफल होने के बाद भी सादगी से कैसे जिया जाता है। उनका मानना था कि जिंदगी जितनी साधारण होगी, हर चीज का बोझ उतना कम होगा। हम जितना ज्यादा भागते हैं, खुद से उतना ही दूर हो जाते हैं। इसके अलावा उनका कहना था कि सच बोलो और हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहो, इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसकी सच्चाई होती है। सच ही आपको मंजिल तक लेकर जाएगा, झूठ नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN