Home rss world hindi अब ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा इजरायल, किस बात...

अब ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा इजरायल, किस बात से भड़का

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायल अब ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इजरायल ने यरुशलम स्थित ब्रिटिश वॉणिज्य दूतावास को बंद करने का फैसला किया है। ब्रिटेन द्वारा वेस्ट बैंक इजरायली बस्तियों से सामान पर प्रतिबंध के बाद इजरायल भड़क उठा है।

इजरायल अब ब्रिटेन के खिलाफ बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इजरायल ने यरुशलम स्थित ब्रिटिश वॉणिज्य दूतावास को बंद करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन ने वेस्ट बैंक स्थित इजरायली बस्तियों से आने वाले सामानों पर मंगलवार को यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया कि बस्तीवासी फिलिस्तीनियों का जातीय सफाया कर रहे हैं। इसी बात पर इजरायल भड़क उठा है। इजरायली विदेश मंत्री गिदेऑन साआर ने कहा कि ब्रिटेन को अब अमेरिकी नेतृत्व वाले गाजा समन्वय मिशन में इजराइल में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही यह भी कहा कि पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी अथॉरिटी की सेनाओं की ब्रिटिश ट्रेनिंग खत्म कर दी जाएगी। इसके अलावा कुछ चुने हुए ब्रिटिश अधिकारियों और अन्य नागरिकों को इजरायल में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगा दिया जाएगा।

इससे पहले ब्रिटेन सरकार ने कहा कि इन इजरायली बस्तियों से आने वाली वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने में फ्रांस और कनाडा भी उसका साथ देंगे। विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने कहा कि ये देश एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल और स्वीडन ने भविष्य में और कदम उठाने में समर्थन देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड, आयरलैंड, बेल्जियम, स्पेन और नॉर्वे ने या तो इन बस्तियों से आने वाली वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी है या ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं।

लंबे समय के सहयोगी

लंबे समय से सहयोगी रहे इजरायल के प्रति ब्रिटेन के रुख में यह एक सख्ती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में फलस्तीनियों के प्रति इजरायल के बर्ताव की ब्रिटेन और इजराइल के अन्य सहयोगियों द्वारा लगातार आलोचना की जाती रही है। नेतन्याहू की अति-राष्ट्रवादी सरकार के दौर में, वेस्ट बैंक में बस्तियां बसाने का काम तेजी से बढ़ा है। वेस्ट बैंक पर इजराइल ने 1967 के मध्य-पूर्व युद्ध के दौरान कब्जा किया था। अंतरराष्ट्रीय समुदाय का मानना ​​है कि इस तरह का निर्माण गैर-कानूनी है और शांति के रास्ते में एक बाधा है।

नेतन्याहू सरकार वेस्ट बैंक को यहूदी लोगों के लिए धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र और ऐतिहासिक मातृभूमि मानती है और फिलिस्तीनी राष्ट्र बनाने के खिलाफ है। मिलिबैंड ने कहा कि ब्रिटेन सरकार इस बात से सहमत है कि वेस्ट बैंक के इलाकों में रह रहे आतंकवादियों द्वारा फलस्तीनियों का जातीय सफाया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घर तोड़े गए हैं, सड़कें और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा नष्ट किया गया है, और परिवारों को उनके घरों से बेघर किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN