Home - अब स्मार्टवॉच नहीं, फोन बेचेगी Fire-Boltt, 25 अगस्त को आ रहा पहला...

अब स्मार्टवॉच नहीं, फोन बेचेगी Fire-Boltt, 25 अगस्त को आ रहा पहला मेड इन इंडिया Boltt Smartphone, नहीं होंगे फालतू ऐप्स

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Fire-Boltt के अपने नए स्मार्टफोन ब्रांड Boltt फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Boltt का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो गई है।

स्मार्टवॉच और ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए मशहूर Fire-Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में भी एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने नए स्मार्टफोन ब्रांड Boltt का ऐलान किया था और अब इसके पहले स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। कंपनी का पहला Boltt स्मार्टफोन 25 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इसकी पुष्टि Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से हुई है, जहां फोन की पहली झलक भी दिखाई गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन क्लीन और ब्लोटवेयर-फ्री सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ आएगा। यानी फोन में बेकार के प्री-इंस्टॉल ऐप्स नहीं होंगे और यूजर्स को रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। हालांकि अभी इसकी कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है।

25 अगस्त को होगा लॉन्च

Flipkart पर जारी टीजर के मुताबिक Boltt का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसकी सेल Flipkart के जरिए होगी। माइक्रोसाइट पर फोन के फ्रंट डिजाइन की झलक भी दिखाई गई है, जिससे पता चलता है कि कंपनी मॉडर्न डिजाइन के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। Fire-Boltt पहले ही बता चुकी है कि Boltt एक Made in India स्मार्टफोन ब्रांड होगा। कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करना है। Boltt अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को Boltt Evo और Boltt Ace नाम से पेश करेगी।

Boltt Smartphone का डिजाइन आया सामने

टीजर इमेज के अनुसार, Boltt के पहले स्मार्टफोन में फ्लैट-फ्रेम डिजाइन मिलेगा। इसके फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है, जबकि दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर मौजूद हैं। फोन में तीन तरफ पतले बेजल्स और नीचे की तरफ थोड़ा मोटा चिन (Chin) देखने को मिलता है। टीजर में फोन ब्राउन कलर ऑप्शन में नजर आया है।

20,000 रुपए से कम कीमत में आ सकता है फोन

कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 20,000 रुपए से कम की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो इसकी सीधी टक्कर Samsung, Lava, HMD, OnePlus, Oppo और Vivo जैसे ब्रांड्स के बजट स्मार्टफोन्स से होगी।

Boltt का सॉफ्टवेयर पर खास फोकस, ऐसा होगा प्रोसेसर

Boltt ने कन्फर्म किया है कि उसका पहला स्मार्टफोन Clean Software Experience के साथ आएगा। यानी फोन में कम प्री-इंस्टॉल ऐप्स, कम विज्ञापन और स्मूद परफॉर्मेंस देने की कोशिश की जाएगी। आजकल कई यूजर्स ऐसे फोन पसंद करते हैं जिनमें अनावश्यक ऐप्स और नोटिफिकेशन कम हों। कंपनी इसी जरूरत को ध्यान में रखकर काम कर रही है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर, 4GB RAM और Android 16 मिलने की उम्मीद है। बेंचमार्क टेस्ट में इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 440 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,470 अंक हासिल किए हैं, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के हिसाब से ठीक माने जा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN