Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सलमान खान के बाद स्मृति ईरानी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा-...

सलमान खान के बाद स्मृति ईरानी ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास, कहा- ‘और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड…’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/smriti_irani_salman_khan_news_1789962010448_kKmA_1789962032158_3Zjr_e1103587-93c3-491b-8357-a11e73b465c0_Mf6Z.jpg

शनिवार को प्रसारित बिग बॉस 20 का ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई।

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में सलमान खान इस बार काफी गुस्से में नजर आए। सलमान ने सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोल करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। सलमान का गुस्सा इर कदर बढ़ गया कि उन्होंने अपनी शर्ट तक निकला दी और ट्रोलर्स से कहा कि लो अब करो मुझे ट्रोल। सलमान ने कुछ दिनों से ट्रोल हो रहीं कटरीना कैफ को सपोर्ट किया। कटरीना मां बनने के बाद अपने बढ़े हुए वजन को लेकर लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। ऐसे में कई स्टार्स कटरीना के सपोर्ट में आए। वहीं, अब सलमान खान के रिएक्शन के बाद ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीम भी ट्रोलर्स को सलाह देती हुई नजर आ रही हैं।

‘और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड’

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में स्मृति ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की साथी कलाकारों के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्री गौरी प्रधान कहती हैं, ‘मुझसे कहा जाता है कि मुझे बात करने की तमीज हितेश से सीखनी चाहिए।’ रावी गुप्ता कहती हैं, ‘मुझसे कहा जाता है कि तुम हमेशा नाइट सूट क्यों पहने रहती हो।’ रितु चौधरी कहती हैं, ‘मुझसे मेरे लिए तो कुछ नहीं कहते लेकिन मम्मा के लिए कहते रहते हैं कि अपनी मम्मा को ये करने के लिए बोलो, मम्मा को वो करने को बोलो।’ इसके बाद स्मृति ईरानी आती हैं। वह कहते हैं, ‘और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड।’

कम से कम सलमान खान की सुन लो

इसके बाद वीडियो के आखिर में स्मृति ईरानी कहती हैं, ‘भाई आज हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं। किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा मत बोलो। हमारी नहीं, तो कम से कम सलमान खान की सुन लो। अच्छा बोलो अच्छा लगेगा।’

सलमान और उनके भाई हुए ट्रोल

शनिवार को प्रसारित बिग बॉस 20 का ‘वीकेंड का वार’ में होस्ट सलमान खान ने ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई और साफ कर दिया कि वह एक्टर्स की पर्सनल लाइफ और उनके शारीरिक उतार-चढ़ाव को लेकर किसी भी तरह की नेगेटिविटी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हाल ही में सलमान खान को उनके बढ़े हुए वजन और उनके भाई सोहेल खान को उनके घटते वजन को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया था, जबकि वह नयनतारा के साथ SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया। ऐसे में उन्हें ‘मोटा’ कहने वाले ट्रोलर्स को जवाब देते हुए सलमान ने अपनी शर्ट उतारी और अपने शानदार एब्स दिखाए।

बिग बॉस के घर में बचे अब ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की थी। वहीं, बीते दिनों शो से रोहेद खान बाहर हो गए। ऐसे में अब घर में मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर,अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी बचे हैं। अब देखना ये है कि दूसरा कौन होगा जो घर से बेघर होग।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN