Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अमिताभ बच्चन को धमकी देने के पीछे एक और खतरनाक गैंगस्टर? गोल्डी...

अमिताभ बच्चन को धमकी देने के पीछे एक और खतरनाक गैंगस्टर? गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों ने खोले राज

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/17/1200x900/amitabh_bachchan_1794908912511_hvRp_1794908912715_bh55_c82b2a18-ab8b-4a05-b589-c31dd640a4fd_mjCE.jpg

बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मारने की धमकी देने वाले गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गे गिरफ्तार किया गए हैं। उन दोनों से पूछताछ में पता चला है कि वे  विक्की हड्डाल के भी संपर्क में थे। 

बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को धमकी देने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि ढिल्लों के साथियों ने खुलसा किया है कि वे विक्की हड्डाल उर्फ नितिन डबास के भी संपर्क में थे। नितिन डबास दिल्ली एनसीआर का गैंगस्टर है। फिलहाल वह कनाडा में रह रहा है और वहीं से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। हड्डाल हिमांशु भाऊ के गिरोह से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के साथ भी उसकी बातचीत रहती है।

गोल्डी ढिल्लों ने खुद पोस्ट करके बताया था कि दिल्ली पुलिस और मुंबई पुलिस की स्पेशल सेल ने मिलकर उसके दो गुर्गों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी ने यह भी कहा था कि उन दोनों का संबंध किसी और गैंग से नहीं है बल्कि वे उसके ही आदमी हैं।

ढिल्लों बोला, अभी और हैं 200 भाई

ढिल्लों ने अपनी पोस्ट मे लिखा, मेरे दो भाइयों की गिरफ्तारी के बाद जो वारदात होनी है, वह टली नहीं है। क्योंकि हमारे पास 200 से ज्यादा लोग हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की गई थी। इसके बाद अमिताभ बच्चन अपने फैन्स से मिलने के लिए बुलेटप्रुफ ग्लास के पीछे ही आते थे। ढिल्लों ने सिख दंगों का जिक्र किया और कहा कि उन घटनाओं का कोई भी दोषी माफ नहीं किया जाएगा। वह चाहे किसी भी देश में हो, उसे हिसाब चुकता करना होगा। सिख कौम के खिलाफ बोलने वाले लोग हमारे दुश्मन हैं।

गोल्डी ढिल्लों ने अभिषेक बच्चन का भी नाम लिया और कहा कि चाहे जितने बुलेटप्रुफ केबिन बनवाए जाएं। उसे गोली मारी जाएगी। पिता-पुत्र दोनों मरेंगे, बुलेटप्रुफ में ही मरेंगे।

अमिताभ का क्या है सिख दंगों से कनेक्शन

गोल्डी ढिल्लों ने सिख विरोधी दंगों का जिक्र करके अमिताभ बच्चन को धमकी दी है। दरअसल 4 दशक पहले जब 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई तो दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सिख समुदाय के खिलाफ दंगे भड़क उठे। हजारों सिख मारे गए। आरोप है कि इस दौरान अमिताभ बच्चन एम्स के बाहर मौजूद भीड़ में पहुंच गए और खून के बदले खून के नारे लगे। हालांकि अमिताभ बच्चन ने हमेशा ही इन आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कहा था कि सिख समुदाय के खिलाफ उन्होंने कभी कोई नारेबाजी नहीं की। उन्होंने कहा कि किसी को भड़काने के लिए उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN