Home rss world hindi अमेरिका में ट्रंप के नेतृत्व की परीक्षा आज, 25 करोड़ वोटर तय...

अमेरिका में ट्रंप के नेतृत्व की परीक्षा आज, 25 करोड़ वोटर तय करेंगे संसद पर किसका कंट्रोल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव होंगे। इसमें कांग्रेस और कई राज्यों की सरकारों पर नियंत्रण दांव पर है। मतदाता प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 गवर्नरों के पदों के लिए मतदान करेंगे।

अमेरिका में आज होने वाले मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की साख दांव पर है। चुनावों से तय होगा कि अमेरिकी कांग्रेस यानी संसद की दोनों सदनों पर किसका कंट्रोल होगा। करीब 25 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं के वोट इसका फैसला करेंगे। इससे पहले देश में ‘अर्ली वोटिंग’ (अग्रिम मतदान) के तहत सोमवार तक 5.1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला।

बता दें कि अमेरिका में मतदान के लिए केवल चुनाव के दिन मतदान केंद्र पहुंचना जरूरी नहीं है। मतदाता पहले भी दो प्रमुख तरीकों से वोट डाल सकते हैं। इनमें मतदान केंद्र पर जाकर अग्रिम मतदान (इन-पर्सन अर्ली वोटिंग) और डाक से मतपत्र भेजकर मतदान (मेल-इन वोटिंग) शामिल हैं। हालांकि, इन दोनों तरीकों के नियम सभी राज्यों में एक जैसे नहीं हैं। यह राज्य के नियमों पर निर्भर करता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से डाक मतदान के कुछ नियमों को सीमित करने की कोशिशों के बाद यह मुद्दा राजनीतिक और कानूनी विवाद का विषय बन गया है। इन प्रयासों को अदालतों में भी चुनौती दी गई है।

क्या है अग्रिम मतदान?

अग्रिम मतदान के तहत चुनाव से पहले निर्धारित मतदान केंद्रों, चुनाव कार्यालयों या अन्य अधिकृत स्थानों पर जाकर अपना वोट डालते हैं। इसके अलावा वोटरों को डाक के जरिये मतपत्र मिलता है। वे उस पर अपनी पसंद दर्ज कर डाक से या राज्य के नियमों के तहत अधिकृत स्थानों पर जमा कराते हैं। गैर हाजिर रहने वाले जो मतदान केंद्र नहीं पहुंच सकते या वहां जाकर वोट नहीं डालना चाहते।

5 अहम मुकाबले : डेमोक्रेट्स बनाम रिपब्लिकन

ओहियो गर्वनर: एमी एक्टन बनाम विवेक रामास्वामी

रामास्वामी ओहियो के पहले ऐसे गवर्नर पढ़ने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जो ना तो श्वेत हैं और ना ही ईसाई। लेकिन उन्होंने ईरान युद्ध की चुनौतियों का सामना किया है।

यूएस हाउस फ्लोरिडा: पिया डांडिया बनाम के अस्कर

पूर्व में शिक्षक रहीं डांडिया अगर चुनाव जीतती हैं तो वे पहली भारतवंशी महिला होंगी जो फ्लोरिडा से चुनी जाएंगी। डेमोक्रेट्स के लिए सीट काफी अहम है।

न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल : लेटिशिया जेम्स बनाम सरिता के.

सरिता कोमाटिरेड्डी ने न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटिशिया पर हमले काफी तेज कर दिए हैं। डिबेट में वह प्रभावी रहीं हैं।

यूएस हाउस एरोजोना फर्स्ट डिस्ट्रिक्ट : अमिश बनाम जे फीली

पेशे से डॉक्टर रहे शाह चुनाव जीतने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे दूसरी बार जीत की कोशिश कर रहे हैं, यह सीट काफी अहम है।

चार भारतीय अमेरिकी दोबारा चुनाव लड़ रहे

  • रो खन्ना, डेमोक्रेट, कैलिफोर्निया

● सुहास सुब्रमण्यम, वर्जीनिया, डेमोक्रेट

● प्रमीला जयपाल, वाशिंगटन, डेमोक्रेट

● अनिल बेरा, कैलिफोर्निया थर्ड, डेमोक्रेट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN