Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अरुण गोविल नहीं बनना चाहते थे रामायण में दशरथ; रणबीर की आलोचना...

अरुण गोविल नहीं बनना चाहते थे रामायण में दशरथ; रणबीर की आलोचना पर कही ये बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/10/1200x900/erer_1794308978330_62t3_1794308978482_DYKZ_a01f37c9-f45b-4242-a37f-0fe6f4f9dfc0_2t3l.jpg

नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने बताया कि वो ये रोल नहीं करना चाहते थे। बाद में एक्टर इस वजह से राजी हुए।

नितेश तिवारी की रामायण हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। एक्टर्स के काम को पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रामानंद सागर की रामायण के राम एक्टर अरुण गोविल ने भी दशरथ का किरदार निभाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं अरुण गोविल पहले ये किरदार निभाना नहीं चाहते थे। उन्हें डायरेक्टर ने इस रोल के लिए राजी किया। एक्टर ने हाल में रामायण में नए राम के किरदारों पर भी बात की।

अरुण गोविल नहीं करना चाहते थे दशरथ का रोल

वैरायटी इंडिया के साथ बाचतीत में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की रामायण में राम के किरदार निभाने को लेकर बात की। एक्टर ने कहा कि अगर वो इस रोल को लेकर सही नहीं महसूस करते तो वो ये करते ही नहीं। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो, शुरुआत में, मैं ये रोल नहीं करना चाहता था। लेकिन नितेश तिवारी जो डायरेक्टर हाँ उन्होंने मुझे राजी किया। उन्हें रामायण और रामायणा के बीच कुछ कनेक्शन चाहिए था।’

अरुण गोविल इसलिए नहीं करना चाहते राम के किरदार पर बात

अरुण गोविल से जब पूछा गया कि उनके निभाए गए किरदार राम और रणबीर कपूर के किरदार की तुलना हो रही है। कुछ लोगों ने रणबीर को राम के रूप में स्वीकार नहीं किया है, रणबीर की आलोचना हो रही है। इसके जवाब में अरुण गोविल ने कहा, ‘शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि भगवान राम के रूप में मेरी एक्टिंग को एक पैमाना मान लिया गया है। यह आज भी लोगों के दिलों और दिमागों में जिंदा है। कोई भी किसी और को राम के रूप में नहीं देखना चाहता। आप जानते हैं, मेरी ‘रामायण’ कहीं न कहीं हमेशा चलती ही रहती है। आज भी उत्तर और मध्य भारत में, जब भी कहीं मेले या तमाशे लगते हैं और राम की तस्वीरें बिकती हैं, तो उन पर मेरा ही चेहरा होता है। इसलिए, मेरे लिए किस दूसरे एक्टर के भगवान राम के रूप में की गई एक्टिंग पर बात करना सही नहीं लगता।

रामायण का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, रणबीर कपूर की रामायण 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। आज फिल्म का छठा दिन है। इन दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का धमाका कर दिया है। आमतौर पर फिल्में वीक डेज में कमाल नहीं करती हैं। लेकिन नितेश तिवारी की रामायण देखने लोग थिएटर तक जा रहे हैं। फिल्म ने अब तक 393।83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। शाम तक ये आंकड़ा 400 करोड़ पार होने वाला है। 4000 करोड़ के बजट में नमित मल्होत्रा ने रामायण के दोनों पार्ट डायरेक्ट करने की प्लानिंग की थी। उम्मीद जताई जा रही है कि बजट की वसूली हो जाएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN