Home Latest news ताज़ा खबर असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे,...

असम में रेल हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्रियों के घायल होने की खबर

3
0

Source :- INDIATV NEWS

असम में बुधवार को सुबह-सुबह बड़े रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू के पास हुआ है। इस रेल हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि इस हादसे के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

assam train accident kolkata Sairang Express

Image Source : REPORTERअसम में रेल हादसा।

मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी ट्रेन

गुवाहाटी के पास डिगारू इलाके में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई है। ये हादसा आज सुबह हुआ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन मिजोरम से कोलकाता की ओर जा रही थी। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, कितने यात्री घायल हुए हैं? इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

हाल में सामने आए रेल हादसे

आपको बता दें कि हाल ही में यूरोप के स्पेन में भी भीषण रेल हादसा हुआ था। यहां दो हाई-स्पीड ट्रेनों की हो गई टक्कर में 69 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 8 नवंबर को मिस्र की राजधानी काहिरा के दक्षिण में दो यात्री ट्रेनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 88 अन्य घायल हो गए।

खबर अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़ें- मिस्र में दो ट्रेनों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत और 88 घायल; मची चीख-पुकार

SOURCE : INDIATV NEWS