Home rss business hindi आज करीब 15% उछला यह ट्रैवेल स्टॉक, Q2 में हुआ प्रॉफिट; ब्रोकरेज...

आज करीब 15% उछला यह ट्रैवेल स्टॉक, Q2 में हुआ प्रॉफिट; ब्रोकरेज न्यूट्रल

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ixigo ltd के शेयरों की कीमतों में आज करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • दूसरी तिमाही में कंपनी को फायदा हुआ
  • जिसकी वजह से इस स्टॉक की खरीदारी बढ़ी है

Le Travenues Technology Ltd (ixigo ltd) के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे रहे। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि दूसरी तिमाही के दौरान कुल 63.42 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 3.46 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें, ixigo ltd का शेयर बीएसई में आज सोमवार को बढ़त के साथ 154.95 रुपये के स्तर पर खुला है। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम करीब 15 प्रतिशत की तेजी के साथ 165.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। हालांकि, मार्केट के बंद होने के समय पर स्टॉक का दाम 8.80 प्रतिशत की उछाल के बाद 157.05 रुपये के स्तर पर था।

कंपनी को ग्रॉस ट्रांजैक्शन वैल्यू 159 प्रतिशत की उछाल के बाद 111.34 करोड़ रुपये रहा है। पहली बार कंपनी ने होटल को एक अलग बिजनेस सेंगमेंट में रखा था। वहीं, ऑपरेशनल रेवन्यू 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 320.96 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह 284.23 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, ixigo ltd का खर्च भी दूसरी तिमाही में 291.89 करोड़ रुपये से बढ़कर 309.51 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में संघर्ष कर रही है कंपनी (ixigo ltd share performance)

पिछले एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 52 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दो साल में स्टॉक का दाम 4 प्रतिशत गिरा है। जोकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 9 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय (ixigo ltd expert view)

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज का मानना है कि रेल, रोड और एयर इंफ्रास्ट्रक्चर की सुधार का फायदा ixigo ltd को मिलेगा। मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि होटल सेगमेंट और टेक्नोलॉजी में अगले कुछ तिमाही के दौरान निवेश करने की आवश्यकता होगी। इससे मार्जिन और कमाई पर शॉर्ट टर्म में असर पड़ेगा।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN