Source :- LIVE HINDUSTAN
IPO News: शेयर बाजार में आज 6 कंपनियों की लिस्टिंग है। ये 6 कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं कि किस कंपनी की स्थिति ग्रे मार्केट में अच्छी है और किस कंपनी की स्थिति नाजुक है। बता दें, यह सभी कंपनियां 30 जून को ओपन हुई थी।
1-Teja Engineering Industries IPO
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 220 रुपये सेट किया गया था। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 1200 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना पड़ा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 264000 रुपये का करना पड़ा है। बता दें, ग्रे मार्केट में यह आईपीओ आज 36 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेट हैं। आईपीओ को कुल 1.37 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
2- Atharva Polyplast IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 27 करोड़ रुपये है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी ने आईपीओ के लि 55 रुपये से 60 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ को तीन दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान कुल 10 गुना सब्सक्राइब किया गया था। बता दें, आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 10 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 16.57 प्रतिशत के प्रीमियम लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है।
3- Seemax Resources IPO
आईपीओ का प्राइस बैंड 134 रुपये से 141 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया थआ। इस आईपीओ का साइज 19.74 करोड़ रुपये था। तीन दिन में कल 3.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बता दें, इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
4- Sampark India Logistics IPO
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 80 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। कंपनी के आईपीओ का साइस 27.22 करोड़ रुपये था। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 2.5 रुपये के प्रीमियम पर आज मंगलवार को ट्रेड कर रहा है।
5- Vinit Mobile IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 34.13 करोड़ रुपये का था। आईपीओ का प्रास बैंड 150 रुपये से 158 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ की स्थिति अच्छी नहीं है। आज यह जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।
6- Kratikal Tech IPO
इस कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 135 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी के आईपीओ का साइज 39.69 रुपये था। ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 78 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जिसकी वजह से 57 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्टिंग की संभावना है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




