Home BUSINESS NEWS HINDI कॉर्डेलिया क्रूज वाले शेयर की लिस्टिंग के 4 दिन में 2 बार...

कॉर्डेलिया क्रूज वाले शेयर की लिस्टिंग के 4 दिन में 2 बार अपर सर्किट, अब होगा बड़ा ‘धमाका’?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अभी शेयर मार्केट में कदम रखे जुमा-जुमा चार दिन ही हुए कि वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड के शेयर एक और धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। कॉर्डेलिया क्रूज वाली कंपनी ने अपनी पहली कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा कर दी है। इस कंपनी ने सोमवार शाम एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह शुक्रवार, 10 जुलाई को होने वाली बोर्ड बैठक में स्टॉक स्प्लिट पर विचार करेगी। फिलहाल कंपनी के एक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

चार कारोबारी दिन और स्टॉक स्प्लिट की तैयारी

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म ने अब तक केवल चार पूरे कारोबारी दिन ही पूरे किए हैं और शुक्रवार इसका 8वां कारोबारी दिन होगा, जब कंपनी का बोर्ड संभावित रूप से स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर सकता है।

स्टॉक स्प्लिट का क्या होगा असर

स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर किसी कंपनी द्वारा शेयर की लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। इससे शेयर का भाव कम हो जाता है और शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन एडजस्टमेंट के चलते शेयरों की कुल वैल्यू वही रहती है।

चार दिन में दो बार अपर सर्किट

अपने चार कारोबारी दिनों में वॉटरवेज लीजर टूरिज्म के शेयरों ने दो बार 10-10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगाया है, जबकि लिस्टिंग वाले दिन यह इश्यू प्राइस से 17 प्रतिशत की छूट पर बंद हुआ था। बुधवार को भी स्टॉक 5.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

आईपीओ सब्सक्रिप्शन का हाल

वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का 585 करोड़ रुपये का आईपीओ तीन दिनों की अवधि में कुल मिलाकर 1.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस सब्सक्रिप्शन की अगुआई रिटेल निवेशकों ने की, जिनके लिए रिजर्व हिस्सा 4.4 गुना भर गया।

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रखा गया हिस्सा कुल पेशकश का मात्र 72 प्रतिशत ही सब्सक्राइब हो पाया। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल (NII) वाले भाग में 1.23 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिला। आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 263.5 करोड़ रुपये भी जुटाए थे।

मौजूदा और आने वाले क्रूज जहाज

इस समय कंपनी केवल एक क्रूज वेसल एमवी एम्प्रेस का संचालन करती है, जिसमें कुल 796 केबिन हैं। कंपनी ने लीज पर दो नए क्रूज जहाज लाने के लिए टाइम चार्टर एग्रीमेंट किए हैं, जिनके नाम “नॉर्वेजियन स्काई” और “नॉर्वेजियन सन” हैं। इन दोनों की क्षमता क्रमशः 2,004 और 1,936 यात्रियों की होगी। इनमें से पहला जहाज इसी वर्ष सेवा में आ जाएगा, जबकि दूसरा वित्त वर्ष 2028 में बेड़े में शामिल होगा।

प्रमोटर होल्डिंग और उतार-चढ़ाव का जोखिम

आईपीओ के बाद भी कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 89 प्रतिशत बनी हुई है। इसका मतलब है कि बाजार में फ्री फ्लोट बहुत कम है, जिसके चलते स्टॉक में किसी भी तरफ तेज और अस्थिर मूवमेंट देखने को मिल सकता है। फिलहाल यह शेयर अपने 808 रुपये के आईपीओ प्राइस से नीचे कारोबार है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN