Home rss business hindi आपके पोर्टफोलियो में हैं इंफोसिस के शेयर, बड़ा तोहफा देने के मूड...

आपके पोर्टफोलियो में हैं इंफोसिस के शेयर, बड़ा तोहफा देने के मूड में कंपनी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • इंफोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 22 और 23 अक्टूबर को होगी
  • इस बैठक में ना सिर्फ तिमाही नतीजे को मंजूरी दी जाएगी बल्कि डिविडेंड पर भी ऐलान हो सकता है

Infosys share price: दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इंफोसिस एक बार फिर से अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दे सकती है। दरअसल, कंपनी शुक्रवार, 23 अक्टूबर को अपने सितंबर तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है। इस बैठक में कंपनी निवेशकों के लिए अंतरिम डिविडेंड पर विचार कर सकती है। बता दें कि इंफोसिस के शेयर की कीमत अभी एक पर्सेंट से ज्यादा गिरकर 1010 रुपये के इर्द-गिर्द है।

कब होगी बैठक?

इंफोसिस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 22 और 23 अक्टूबर को होगी, जिसमें 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के ऑडिटेड फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। उम्मीद है कि नतीजों के साथ-साथ कंपनी अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार करेगी।

इंफोसिस के कॉरपोरेट एक्शन

बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बीते दो साल में इंफोसिस के कॉरपोरेट एक्शन कुछ इस तरह के रहे हैं…

10/06/2026 : 25 रुपये का डिविडेंड

14/11/2025: शेयर बायबैक

27/10/2025: 23 रुपये का डिविडेंड

30/05/2025: 22 रुपये का फाइनल डिविडेंड

29/10/2024: 21 रुपये का अंतरिम डिविडेंड

साल 2023 में कंपनी ने ₹17.50 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और ₹18 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। 27 अक्टूबर 2022 को कंपनी ने ₹16 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड और ₹16.50 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया था। Trendlyne के डेटा के अनुसार, 2021 में Infosys ने 31 मई को ₹15 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया और उसके बाद 26 अक्टूबर को ₹15 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया।

कैसे रहे थे जून तिमाही के नतीजे?

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी, इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में 12.3% की सालाना (YoY) बढ़ोतरी की जानकारी दी थी। यह मुनाफा बढ़कर ₹7,769 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा ₹6921 करोड़ था।

हालांकि, पिछली तिमाही (Q4FY26) के ₹8501 करोड़ के मुनाफे के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8.6% कम हुआ था।ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू ₹48,211 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 14% और तिमाही आधार पर 3.9% अधिक है।

शेयर की कीमत

इंफोसिस के शेयर की बात करें तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 1019.50 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 1,003.50 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 1727.85 रुपये और 52 हफ्ते का लो 980.30 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN