Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana: ‘रामायण’ का ‘मंगल रंग’ गाना यूट्यूब पर हिट! ‘राम’ ने उठाया...

Ramayana: ‘रामायण’ का ‘मंगल रंग’ गाना यूट्यूब पर हिट! ‘राम’ ने उठाया शिव धनुष, ‘सीता’ की मुस्कान का चला जादू

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/Ramayana_Mangal_rang_1792927948047_uA7j_1792927956017_0O37_67b9769a-301b-4fff-875e-4c6ab4e1896a_OrAn.png

Ramayana Song: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम है मंगल रंग। इस गाने को अबतक 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 

रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। वहीं, मेकर्स भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज यानी 25 अक्टूबर को फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम है ‘मंगल रंग’। गाने में भगवान राम (रणबीर कपूर) और माता सीता (साई पल्लवी) के स्वयंवर के खूबसूरत दृश्यों को दिखाया गया है।

यूट्यूब पर छाया रणबीर कपूर की रामायण का गाना

मंगल रंग करीब 7 घंटे पहले रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये गाना यूट्यूब पर छा गया है। यूट्यूब म्यूजिक चार्ट में ये गाना 13वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, अब तक गाने को 3.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। 9 हजार से ज्यादा लोग गाने के वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कुंभकर्ण के काम आया एवेंजर्स का ‘हल्क’, एक्टर फैजल मलिक ने यूं की अपने रोल की तैयारी

रणबीर कपूर ने उठाया ‘शिव धनुष’

इस गाने के बोल और दृश्य दोनों ही यूट्यूब यूजर्स को काफी पसंद आए हैं। गाने में भगवान राम और माता सीता के स्वयंवर दिखाया गया है। साथ ही, वनवास के कुछ पलों को भी इस गाने में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने में रणबीर कपूर शिव धनुष को उठाते नजर आ रहे हैं। गाने में सीता और राम की वरमाला का दृश्य भी देखने को मिला है। इस पूरे गाने में राम-सीता के अटूट प्रेम को कैमरे में कैद किया गया है।

श्रेया घोषाल और अरिजीत की आवाज ने जीता लोगों का दिल

गाने के बारे में बात करें तो इस गाने को एआर रहमान ने कंपोज किया है। वहीं, श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने गाने को अपनी आवाज से सजाया है। कवि कुमार विश्वास ने गाने के बोल लिखे हैं।

ये भी पढ़ें: रिलीज से 10 दिन पहले आ गया ‘रामायण’ का फर्स्ट रिव्यू? जानें कैसी है फिल्म

2 मिनट 25 सेकेंड के इस गाने के फैन हुए यूट्यूब यूजर्स

2 मिनट 25 सेकेंड के इस गाने ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज किसी भी गाने को खूबसूरत बना सकती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अब ये गाना भारत की लगभग हर शादी में वरमाला के वक्त सुनाई देगा। एक ने कहा- इस फिल्म के बाद रणबीर बहुत अलग नजरों से देखे जाएंगे। फिल्म की कास्टिंग बहुत ही शानदार हुई है।

गाना सुनकर एक यूजर ने लिखा कि वो 2 मिनट 25 सेकेंड तक लगातार मुस्कुराते ही रहे हैं। एक ने कहा- इस गाने के बोल, दृश्य…सब कुछ ही कितना सुंदर है। रामायण एक बड़ी हिट साबित होगी। एक ने कहा- अब लग रहा है न कि दिवाली आ गई। वहीं, बहुत सारे यूजर्स साई पल्लवी की मुस्कान की तारीफ की है। साई पल्लवी को लोगों ने परफेक्ट सीता बताया है।

ये भी पढ़ें: कितना हुआ ‘रामायण’ का अब तक कलेक्शन? कहां से हो रही सबसे ज्यादा कमाई?

फैंस को बेसब्री से रणबीर कपूर की रामायण का इंतजार

रणबीर कपूर की रामायण की बात करें तो फिल्म का पहला पार्ट 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, सनी देओल, यश और रकुलप्रीत जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है और नितेश तिवारी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। रामायण का दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा। रामायण की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, दर्शकों का उत्साह भी फिल्म को लेकर बढ़ता जा रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN