Home rss world hindi आप कर क्या रहे हो, पूरी दुनिया में तो फसाद पसरा है;...

आप कर क्या रहे हो, पूरी दुनिया में तो फसाद पसरा है; ट्रंप और UN को खरी-खोटी सुनाने वाले 81 वर्षीय शख्स कौन?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा ने मंगलवार के दुनिया के दिग्गज नेताओं को जमकर सुनाया। 81 साल के ब्राजीली राष्ट्रपति ने दुनिया भर में तेज होते युद्ध और बढ़ती विभीषिका की चिंता की तरफ सभी का ध्यान खींचा।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा ने मंगलवार के दुनिया के दिग्गज नेताओं को जमकर सुनाया। 81 साल के ब्राजीली राष्ट्रपति ने दुनिया भर में तेज होते युद्ध और बढ़ती विभीषिका की चिंता की तरफ सभी का ध्यान खींचा। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में दखल देने से बाज आएं। लुला ने, एक ऐसे वक्त में जबकि चुनाव में कुछ ही समय बचा है, ब्राजील के आंतरिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ब्राजील का लोकतंत्र ब्राजीली लोगों का है। ब्राजील एक संप्रभु देश बना रहा है। हमें कोई भी उस रास्ते से हटा नहीं सकता।

इस दौरान ने लुला ने संयुक्त राष्ट्र की आलोचना से भी गुरेज नहीं किया। ब्राजीली राष्ट्रपति ने, सवाल उठाया कि पूरी दुनिया युद्ध से तबाह हो रही है। हर तरफ झगड़ा फसाद फैला हुआ है। आप लोग कर क्या रहे हो। उन्होंने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार की बात की। लुला ने कहा कि सिर्फ 2025 में ही दुनिया ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सबसे अधिक संख्या में सशस्त्र संघर्ष देखे। नए हथियारों के लिए पानी की तरह से डॉलर बहाए गए। लुला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अपनी सबसे बड़े मिशनों में से एक में नाकाम हो रहा है। युद्ध के खतरे से मानवता को बचाने में वह लगातार फेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी विश्वसनीयता कभी इतनी कम नहीं रही।

लुला ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को संवाद और मध्यस्थता पर फिर से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ताकतवर के लिए कानून की रियायतों की हदें पार हो चुकी हैं। यह आदर्शवाद नहीं है, बल्कि शुद्ध यथार्थवाद है। युद्ध किसी और तरीके से राजनीति का चलते रहना नहीं है। यह राजनीति का पूरी तरह से खत्म होना है। लुला ने ब्राजील की अर्थव्यवस्था पर भी बात की और कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था के खिलाफ भारी टैक्सों के बावजूद, इस साल हम एक नया निर्यात रिकॉर्ड बनाएंगे।

बता दें कि पिछले साल, अमेरिका द्वारा ब्राजील पर टैरिफ लगाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ चुका है। अक्टूबर में ब्राजील में चुनाव है। विदेशी हस्तक्षेप के बढ़ते आरोपों के बीच लुला एक बार फिर से इस पद को हासिल करना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो लुला डा सिल्वा चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बनेंगे। उनके मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी सेन फ्लावियो बोल्सोनारो हैं, जो पूर्व राष्ट्रपति के बेटों में से एक हैं। वह तख्तापलट की कोशिशों के आरोप में दोषसिद्धि के बाद घर में नजरबंदी की 27 वर्षीय सजा काट रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN