Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/3_june_anupa_1780566123756_1780566130727_48a2b0b0-cdb5-4496-ad43-ee0fa9a19b90.jpgAnupamaa 4 June 2026 Written Update: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में दिखाया जाता है कि दिग्विजय के साथ मिलकर अनुपमा एक नई लव स्टोरी शुरू करने की कोशिश करती है।
Anupama: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ के 4 जून के एपिसोड में प्रेम, राही का हाथ पकड़ता है और उसे कोठारी हाउस के दरवाजे के पास लाता है। प्रेम कहता है, ‘तुम्हे लगता है कि तुम्हारी मां सही है तो तुम उनके पास जा सकती हो, लेकिन अगर एक बार उनके पास चली गई तो लौटकर पति के पास नहीं आ पाओगी।’ मोटी बा, राही पर तंज कसती है। वहीं श्रुति, राही को समझाने की कोशिश करती है।
राही, प्रेम को सुनाती है अपना फैसला
उधर अनुपमा को अचानक राही की टेंशन होने लगती है। दिल घबराने लगता है। वहीं इधर राही, घर का दरवाजा बंद कर देती है और प्रेम से कहती है, ‘मैं तुम्हें चुना है। मैं यहां हूं क्योंकि मैं तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं। मैं वादा करती हूं कि मैं आज के बाद इस घर में मम्मी का नाम कभी नहीं लूंगी।’ प्रेम, राही को गले लगाता है और थैंक्यू बोलता है। हालांकि, राही बिना कुछ कहे वहां से चली जाती है।
ख्याति देती है अनुपमा को जवाब
अनुपमा इस बीच ख्याति को वॉइस नोट भेजती है और उनसे राही का हालचाल लेती है। हालांकि, ख्याति, अनुपमा को कुछ नहीं बताती है। ख्याति कहती है, ‘आपकी बेटी पराए घर में जरूर है, लेकिन मेरे होते हुए राही अकेली कभी नहीं पड़ेगी।’ ख्याति की बात सुनकर अनुपमा राहत की सांस लेती है।
क्या शुरू होगी नई लव स्टोरी?
इसके बाद अनुपमा की नजर अंश और प्रेरणा पर पड़ती है। अंश और प्रेरणा के बॉन्ड को देख अनुपमा हैरान रह जाती है। अनुपमा, दिग्विजय से बात करती है और दिग्विजय को भी वही लगता है जो अनुपमा को लगता है। इसके बाद अनुपमा, अंश से बात करती है और दिग्विजय, प्रेरणा से बात करते हैं। अंश को गिल्ट होने लगता है।
अंश का गिल्ट
अंश को लगता है कि अगर वो प्रेरणा की तरह आकर्षित होगा तो वो प्रांशी और प्रार्थना के साथ धोखा करेगा। उसके दिल में प्रांशी और प्रार्थना के लिए जो प्यार है वो कम हो जाएगा। वहीं प्रेरणा, दिग्विजय से कहती है कि वो आज तक कोई भी रिश्ता संभाल नहीं पाई है। उसने पहले अपनी मां से रिश्ता तोड़ा, उसका दोस्त प्रेम उससे दूर है, राही भी उसके पास नहीं है और एक समय ऐसा भी आया था तब उसने अनुपमा को भी खुद से दूर कर दिया था। इसलिए वो अंश और अपने रिश्ते को प्यार का नाम देकर वो अपनी दोस्ती खराब नहीं करना चाहती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



