Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आम्रपाली दुबे को आती है इस कंटेस्टेंट पर दया, बोलीं- मुझे वह...

आम्रपाली दुबे को आती है इस कंटेस्टेंट पर दया, बोलीं- मुझे वह छोटे बच्चे जैसा लगता है

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/Aam_1790067904187_pL2j_1790067911158_B3ac_466f5ab9-1d53-4932-b90c-176a8baa61cb_QCH0.jpg

Bigg Boss 20 Aamrapali Dubey: आम्रपाली दुबे को यह भी नहीं पता कि गुल्लू कौन से तीन रियलिटी शोज जीतकर आए हैं। यंग डीएसए ने कहा कि वह तो गुल्लू को जानते भी नहीं हैं।

सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 में अभी भी जहां कुछ कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे हैं जो ऑलरेडी ऑडियंस की नजर में अपनी पहचान बना चुके हैं। जहां कुछ लोगों की नोकझोंक और तूतू-मैंमैं दर्शकों का ध्यान खींच रही है, वहीं गुल्लू और कनिका मान के बीच का रिश्ता अभी सबका अटेंशन ले रहा है। जहां कनिका साफ कह चुकी हैं कि अपनी पिछली रिलेशनशिप में के बाद वह किसी के साझ नहीं जुड़ना चाहतीं, वहीं दूसरी तरफ गुल्लू अपने मस्तमौला अंदाज में कनिका को एंटरटेन करते रहते हैं। इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को यह लगने लगा कि है गुल्लू का खेल काफी बचकाना है।

गुल्लू का गेम डिकोड कर रहे ये घरवाले

बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है और इसमें साफ देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए और रीति तिवारी गार्डन एरिया में बैठे कुशल तंवर उर्फ गुल्लू का गेम डिकोड करने की कोशिश कर रहे हैं। मालूम हो कि आसिफ खान और काजी के बाद गुल्लू ही हैं, जिन्होंने काफी तेजी से ऑडियंस को अपनी तरफ किया है। गार्डन एरिया में बैठी आम्रपाली दुबे ने जब कहा कि गुल्लू उन्हें किसी छोटे बच्चे जैसा लगता है, तब रीति ने उन्हें करेक्ट किया और समझाया कि वह गुल्लू को हल्के में ले रही हैं।

आम्रबाली बोलीं- मुझे उस पर दया आती है

आम्रपाली दुबे ने कहा, “उस पर तो मुझे दया ही आती है, मुझे वह किसी छोटे बच्चे जैसा लगता है।” इस पर रीति तिवारी ने कहा, “अरे वो इतने रियलिटी शोज जीतकर आया है, कितना-कहां बच्चे जैसा दिमाग है उसका?” जब आम्रपाली ने पूछा कि वह कितने और कौन से रियलिटी शोज जीता है? तो इस पर रीति ने समझाया कि वह तीन रियलिटी शोज जीत चुका है। पहला रोडीज, दूसरा स्प्लिट्सविला और एक और शो है जिसका मैं नाम भूल गई मैं अभी। इस पर आम्रपाली ने कहा- पता नहीं मुझे तो बहुत बचकाना तरीका लगता है उसका खेलने का।

आम्रपाली ने गुल्लू को कहा हल्का खिलाड़ी

आम्रपाली ने कहा कि एक अलग सा ढंग है उसका गेम खेलने का। सॉरी शायद मैं गधी हूं। इस पर यंग डीएसए ने भी अपना ओपिनियन दिया और कहा कि मुझे नहीं पता वह (गुल्लू) कौन है, क्योंकि मैं स्प्लिट्सविला नहीं देखता, मैं रोडीज भी नहीं देखता। यंग डीएसए ने कहा- मैं सिर्फ दुनियादारी करके एक बहुत हार्ड रियलिटी शो है, वह देखता हूं। इस पर रीति मुस्कुरा दीं और उनसे हाई-फाइव किया। वहीं आम्रपाली ने अपना गुल्लू के बारे में स्टैंड क्लीयर करते हुए कहा कि हो सकता है कि आगे चलकर वह मेरा स्टैंड बदले, लेकिन अभी मुझे वह बहुत अंडरडॉग प्लेयर (हल्का खिलाड़ी) लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN