Source :- LIVE HINDUSTAN
हंसने के लिए जोक्स सबसे बढ़िया होते हैं किसी भी महफिल में बस एक चुटकुला पढ़ लिया जाए तो माहौल बदल जाता है। आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ बेहद मजेदार जोक्स, पढ़िए-
जोक्स हंसने-हंसाने के लिए सबसे बेस्ट होते हैं। आपके डेली के लाफ्टर डोज के लिए हम कुछ बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं जो नींद और आलस से जुड़े हैं। इन चुटकुलों को आप अपने स्टेटस पर लगा सकते हैं या फिर उन लोगों को भेज सकते हैं जो हमेशा आलस और नींद में रहते हैं। हंसी के ठहाके लगाने के लिए पढ़िए मजेदार जोक्स।
1) मम्मी: उठ जा, सुबह हो गई
बेटा: तो क्या हुआ मम्मी, सूरज को बोलो थोड़ा धीरे निकले।
2) दोस्त: भाई, तू इतना आलसी क्यों है?
टप्पू: भाई, बताने का मन नहीं कर रहा… कल बताऊंगा।
3) डॉक्टर: आपको आराम की सख्त जरूरत है।
मरीज: ये बात तो मैं 5 साल से घरवालों को समझा रहा हूं।
4) मेरे आलस की हद तो देखो… फोन चार्जिंग पर लगाने का मन नहीं करता, इसलिए 2% बैटरी पर ही पूरी जिंदगी जी रहा हूं।
5) मम्मी: कमरे की सफाई कर ले।
बेटा: मम्मी, मैं गंदगी से नहीं, यादों से घिरा हुआ हूं।
6) टीचर: बताओ, सबसे ज्यादा नींद कब आती है?
स्टूडेंट: जब टीचर बोले, ‘बच्चों, आज एक बहुत जरूरी टॉपिक पढ़ेंगे।’
7) दोस्त: रात को कितने बजे सोता है?
टप्पू: जब मोबाइल हाथ से गिर जाता है!
दोस्त: और उठता कब है?
टप्पू: जब मम्मी मोबाइल छीनकर मारने लगती हैं।
8)टप्पू- मेरी नींद और मेरी किस्मत में एक बात कॉमन है…
दोनों तभी खुलती हैं, जब खुलनी नहीं चाहिए।
9)अलार्म: उठ जा भाई, सुबह हो गई।
टप्पू: 5 मिनट और।
अलार्म: भाई, तूने यही बात कल भी कही थी।
टप्पू: तो फिर रोज क्यों आता है?
10)लोग कहते हैं कि सपने सच होते हैं…
भाई, मेरे सपने में तो मैं सुबह 10 बजे तक सो रहा था।
मम्मी ने आकर पूरा सपना तोड़ दिया।
11) मम्मी: ओए निकम्मे! दिनभर पड़ा रहता है, कुछ काम भी कर लिया कर!
बेटा: मम्मी, मैं जिंदगी में बहुत बड़ा आदमी बनूंगा।
मम्मी: वो कैसे?
बेटा: अभी छोटा हूं ना, इसलिए लेटा रहता हूं!
12) मैं इतना आलसी हूं कि… अगर सपने में भी कोई काम दे दे, तो मैं सपने से ही रिजाइन कर देता हूं।
13) दोस्त: चल भाई, जिम चलते हैं।
टप्पू: क्यों?
दोस्त: फिट रहने के लिए।
टप्पू: भाई, मैं तो लेटे-लेटे भी फिट हूं… बस बिस्तर में फिट हूं।
14) मेरे अंदर दो लोग रहते हैं: एक कहता है, ‘उठ जा, कुछ कर’
दूसरा कहता है, ‘चुप रह, सोने दे’
15) अगर आलस एक ओलंपिक खेल होता, तो मैं गोल्ड मेडल जीतने भी नहीं जाता… क्योंकि उठने का मन नहीं करता।
16) दोस्त: भाई, पानी पी ले।
टप्पू: तू पिला दे।
दोस्त: खुद उठ जा!
टप्पू: प्यास तो लगी है, लेकिन इतनी भी नहीं कि अपनी औकात से बाहर काम करूं!
17) मेरी जिंदगी का एक ही मकसद है: इतना सोना कि नींद भी बोले-भाई, अब मेरी भी छुट्टी कर दे।
18) पापा: बेटा, जिंदगी में क्या करना चाहता है?
बेटा: आराम!
पापा: और उसके अलावा?
बेटा: आराम के लिए अच्छी नौकरी!
19) पापा: बेटा, पढ़ाई कैसी चल रही है?
बेटा: पापा, किताब खोलते ही नींद आ जाती है।
पापा: तो रात में पढ़ा कर!
बेटा: पापा, रात में तो किताब खोलने का भी मन नहीं करता!
20) दोस्त: भाई, तू कितने घंटे सोता है?
टप्पू: 8 घंटे रात में, 4 घंटे दोपहर में।
दोस्त: बाकी 12 घंटे क्या करता है?
टप्पू: भाई, नींद पूरी करने की कोशिश
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


