Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/aliab_1782893661464_1782893671455_70a54c4c-6b20-489a-b3c8-743d672305f7.jpgआलिया भट्ट से हाल ही में पूछा गया कि क्या वह समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में पैसों के लिए गईं तो जानें इस पर एक्ट्रेस ने क्या जवाब दिया।
आलिया भट्ट कुछ दिनों पहले समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन में पहली गेस्ट बनकर आई थीं शरवरी वाघ के साथ। आलिया के शो में गेस्ट बनर आने से फैंस काफी हैरान हुए थे। अब आलिया से हाल ही में पूछ ही लिया गया कि आखिर किस वजह से वह शो में गई थीं, क्या इसकी वजह पैसा है? जानें आलिया ने क्या कहा।
आलिया से पूछा क्यों गई थीं समय के शो पर
दरअसल, आलिया और शरवरी जयपुर के जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में गई थीं अल्फा के प्रमोशन के लिए। इस दौरान उनसे एक स्टूडेंट ने पूछा कि आखिर क्या वजह थी कि वह समय रैना के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो में गईं? तभी ऑडियंस में से किसी ने कहा पैसा। इस पर आलिया तुरंत बोलती हैं कि किसने बोला ये? अच्छा गरीब आदमी ने।
इसके बाद आलिया के साथ वहां मौसूद सभी लोग हंसने लगते हैं। बता दें कि ऐसा ही सीन शो के दौरान भी हुआ था जब शो में समय, आलिया और शरवरी से पूछते हैं कि लड़कियों को चाहिए क्या होता है तो ऑडियंस में से कोई बोलता है पैसा। इस पर आलिया तुरंत बोलती हैं कि कौन बोला तो समय फिर बोलते हैं कि गरीब आदमी।
समय रैना का रिएक्शन
खैर आलिया का वीडियो समय ने भी शेयर किया है इंस्टाग्राम स्टोरी पर और लिखा, ‘हाहा फुल किल’।
शो को लेकर कैसा था आलिया का एक्सपीरियंस
आलिया ने समय के शो को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ‘हमें उनका स्पेशल काफी अच्छा लगा। हम हंसे और उन्होंने सबको एंटरटेन किया। हमें काफी मजा आया। दरअसल, आपने जो देखा वो फाइनल कट था 1 घंटे का। हम तो वहां 4-5 घंटे थे और हर वक्त हंसते। मेरा स्मार्ट डिवाइस जो मेरी हार्टबीट को ट्रैक करता है उसमें ये आया कि मैं अंडर स्ट्रेस हूं क्योंकि हम आम तौर पर इतना नहीं हंसते हैं।’
अल्फा का कर रही हैं खूब प्रमोशन
बता दें कि आलिया इन दिनों खूब जोर-शोर से अल्फा का प्रमोशन कर रही हैं शरवरी वाघ के साथ। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है यश राम फिल्म्स की। इस फिल्म को शिव रावेल ने डायरेक्ट किया है और इसमें आलिया, शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी हैं।
कब रिलीज हो रही है अल्फा
अल्फा की कहानी सीता के इर्द-गिर्द घूमती है। सीता को बचपन से ही हत्यारे के तौर पर ट्रेन किया गया है। वह काफी निडर है और इंडिपेन्डेंट है और विक्टिम होना उसे मंजूर नहीं है। शरवरी ने वहीं एक एजेंट का किरदार निभाया है और सीता के साथ जुड़ जाती हैं एक खतरनाक दुश्मन से लड़ने के लिए। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



