Home मनोरंजन समाचार ‘टॉक्सिक’ के अलावा, साल 2026 में रिलीज होंगी साउथ की ये 7...

‘टॉक्सिक’ के अलावा, साल 2026 में रिलीज होंगी साउथ की ये 7 बड़ी फिल्में, सेव कर लें लिस्ट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/01/1200x900/1_july_south_anticipated_movies_1782893609645_1782893614066_7c6c0370-d5af-4930-b244-a51ab4dcd522.jpg

आज यश की ‘टॉक्सिक’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें फिल्म की हिरोइनों को इंट्रोड्यूज किया गया है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ‘टॉक्सिक’ के अलावा साल 2026 में कौन कौन-सी फिल्में आने वाली हैं।

साल 2026 में बॉलीवुड की ‘धुरंधर 2’ ने धमाका किया। वहीं अब साउथ की 8 फिल्में बॉक्स ऑफिस को हिलाने आ रही हैं। दमदार एक्शन, ऐतिहासिक कहानियों और कल्ट थ्रिलर से सजी इन फिल्मों की रिलीज डेट्स, स्टारकास्ट और डायरेक्टर की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। अगर आप भी साउथ फिल्मों के शौकीन हैं तो ये लिस्ट आपके काम आ सकती है।

द पैराडाइज

रिलीज डेट – 21 अगस्त

जॉनर – एक्शन-ड्रामा

एक्टर्स – नानी, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल

डायरेक्टर – श्रीकांत ओडेला

‘द पैराडाइज’ मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें नानी एक वंचित कबीले के नेता का किरदार निभा रहे हैं।

टॉक्सिक

रिलीज डेट – 26 अगस्त

जॉनर – एक्शन, थ्रिलर / ड्रामा

एक्टर्स – यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी

डायरेक्टर – गीतू मोहनदास

‘टॉक्सिक’ साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 20वीं सदी के मध्य के गोवा के क्रूर और खतरनाक ड्रग्स माफिया और अंडरवर्ल्ड पर बनी है, जिसमें यश एक बेहद दमदार और नए कल्ट अवतार में नजर आएंगे।

जेलर 2

रिलीज डेट – सितंबर (आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं हुई है)

जॉनर – डार्क नाइट-एक्शन / थ्रिलर

एक्टर्स – रजनीकांत, शिवराजकुमार, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती

डायरेक्टर – नेल्सन दिलीपकुमार

‘जेलर 2’ साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का ऑफिशियल सीक्वल है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार “टाइगर” मुथुवेल पांडियन के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो इस बार नए दुश्मनों से मुकाबला करते हुए एक्शन का डबल डोज देंगे।

फौजी

रिलीज डेट – अक्टूबर (आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं हुई है)

जॉनर – पीरीयड एक्शन-ड्रामा

एक्टर्स – प्रभास और इमानवी (इमान इस्माइल)

डायरेक्टर – हनु राघवपुडी

‘फौजी’ एक ऐतिहासिक फिल्म है। ये फिल्म 1940 के दशक के ब्रिटिश राज और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की ‘आजाद हिंद फौज’ (INA) की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें ‘रेबेल स्टार’ प्रभास एक जांबाज सैनिक की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

रनबाली

रिलीज डेट – 11 सितंबर, 2026

जॉनर – पीरीयड एक्शन-ड्रामा

एक्टर्स – विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना और अर्नोल्ड वोस्लू

डायरेक्टर – राहुल सांकृत्यायन

‘रनबाली’ एक बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर जोड़ी के साथ ‘द ममी’ फेम हॉलीवुड एक्टर अर्नोल्ड वोस्लू मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगे।

सरदार 2

रिलीज डेट – 10 सितंबर

जॉनर – जासूसी / स्पाई-एक्शन थ्रिलर

एक्टर्स – कार्थी, आशु रेड्डी, मालविका मोहनन और एस.जे. सूर्या

डायरेक्टर – पी.एस. मित्रन

‘सरदार 2’ साल 2022 की सुपरहिट स्पाई फिल्म का अगला पार्ट है। इस फिल्म में कार्थी डबल रोल (एजेंट सरदार और पुलिस अफसर विजय प्रकाश) में देश के दुश्मनों और खतरनाक अंतरराष्ट्रीय साजिशों का पर्दाफाश करते दिखेंगे।

आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर: 47

रिलीज डेट – अक्टूबर (आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं हुई है)

जॉनर – सस्पेंस / फैमिली-थ्रिलर

एक्टर्स – वेंकटेश दग्गुबाती और त्रिविक्रम श्रीनिवास

डायरेक्टर – त्रिविक्रम श्रीनिवास

‘आदर्श कुटुम्बम हाउस नंबर: 47’ गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होने वाली एक सस्पेंस फैमिली ड्रामा है। ये फिल्म एक आदर्श परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी उनके घर नंबर 47 में घटी एक रहस्यमयी घटना के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

अरसन

रिलीज डेट – 6 नवंबर (आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं हुई है)

जॉनर – रॉ एंड रिएलिस्टिक कल्ट-एक्शन

एक्टर्स – सिलंबरसन (STR), विजय सेतुपति

डायरेक्टर – वेत्रिमारन

‘अरसन’ तमिल सिनेमा की सबसे अवेटेड फिल्मों में से एक है। मशहूर डायरेक्टर वेत्रिमारन के निर्देशन में बन रही ये फिल्म दर्शकों को वडा चेन्नई जैसी ही एक बेहद रॉ, रिएलिस्टिक और राजनीति से जुड़ी गैंगस्टर की दुनिया में ले जाएगी, जिसमें सिलंबरसन मुख्य भूमिका में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN