Home - Motorola फोन चलाने वालों की मौज! इन फोन्स में आएगा Android 17,...

Motorola फोन चलाने वालों की मौज! इन फोन्स में आएगा Android 17, देखें आपका Moto भी लिस्ट में है या नहीं

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Motorola के किन फोन्स को Android 17 अपडेट मिलने वाला है इसकी संभावित पूरी लिस्ट सामने आ गई है। आइए आपको बताते हैं कि अपडेट कब से शुरू हुआ होगा और आपके फोन को कब मिल सकता है और नए Android 17 में कौन-कौन से बड़े फीचर्स मिलेंगे।

Motorola फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए Android 17 अपडेट से जुड़ी बड़ी खबर है। इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट में सिर्फ Android का नया वर्जन ही नहीं मिलेगा, बल्कि Motorola के Hello UI में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इनमें नया Quick Settings पैनल, बेहतर होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, नए विजेट्स, ज्यादा सिक्योरिटी और प्राइवेसी कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। Motorola ने Android 17 का स्टेबल रोलआउट अपने फ्लैगशिप Motorola Signature से शुरू कर दिया है।

इस फोन को 25 अगस्त से अपडेट मिलना शुरू हुआ था। कंपनी ने फिलहाल सभी एलिजिबल फोन के लिए कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है। इसका मतलब है कि बाकी फोन में अपडेट अलग-अलग समय पर आ सकता है। Android 17 के अपडेट के बाद Motorola फोन पर Live Updates मिलने लगेगा साथ iPhone यूजर्स के साथ क्विक शेयर Share के जरिए फाइल शेयरिंग, Device Diagnostics और मैसेज में स्कैम डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। ऐसे में अगर आपके पास Motorola का Razr, Edge या Moto G सीरीज का फोन है, तो यह जानना जरूरी है कि आपका डिवाइस इस अपडेट की लिस्ट में शामिल है या नहीं।

इन Motorola Razr फोन को मिलेगा Android 17

Motorola ने Android 17 के लिए Razr सीरीज के कई फोन को eligible बताया है। लिस्ट में Motorola Signature के साथ Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus और Razr 70 शामिल हैं। इसके अलावा Razr Ultra 2026, Razr+ 2026, Razr 2026 और Razr Fold 2026 भी लिस्ट में हैं। पुराने और मॉडल्स में Razr Fold 2025, Razr 60 Ultra, Razr 60s, Razr 60d, Razr 60, Razr Ultra 2025, Razr+ 2025, Razr 2025, Razr 50 Ultra और Razr+ 2024 शामिल हैं।

Motorola Edge सीरीज के इन फोन में आएगा अपडेट

Edge सीरीज की बात करें तो Android 17 की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें Motorola Edge 2026, Edge 70 Pro+, Edge 70 Pro, Edge 70 Max, Edge 70 Neo, Edge 70 Plus, Edge 70 Fusion+ और Edge 70 Fusion शामिल हैं। इसके अलावा Motorola Edge 70, Edge 2025, Edge 60 Stylus, Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion और Edge 60 को भी Android 17 अपडेट के लिए eligible बताया गया है। लिस्ट में Edge 50 Ultra का नाम भी शामिल है।

Moto G सीरीज के इन फोन को मिलेगा Android 17

Moto G सीरीज के यूजर्स के लिए भी लिस्ट काफी बड़ी है। इसमें Moto G Stylus 2026, Moto G Power 2026, Moto G Play 2026 और Moto G 2026 शामिल हैं। इसके अलावा Moto G 2025, Moto G Power 2025 और Moto G Stylus 2025 को भी अपडेट मिलेगा। लिस्ट में Moto G Max, Moto G87, Moto G86, Moto G86 Power, Moto G77, Moto G77 Power, Moto G67, Moto G57, Moto G57 Power, Moto G47, Moto G37 और Moto G37 Power भी शामिल हैं।

Android 17 अपडेट के बाद फोन में बदल जाएगी ये चीजें

Android 17 के साथ Motorola फोन के Quick Settings पैनल को नया डिजाइन मिलेगा। पैनल का लेआउट पहले के मुकाबले ज्यादा साफ नजर आएगा और यूजर्स को जरूरी सेटिंग्स तक पहुंचने में आसानी होगी। डिस्प्ले सेटिंग में HDR ब्राइटनेस को कंट्रोल करने के लिए ज्यादा ऑप्शन दिए गए हैं। Android 17 में Motorola यूजर्स को Home Screen कस्टमाइज करने के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। नए widgets के साथ themed icons का इस्तेमाल किया जा सकेगा। Android 17 में Motorola ने सिक्योरिटी पर भी ध्यान दिया है। इसमें Failed Authentication Lock, बेहतर PIN protection और प्राइवेसी से जुड़े कुछ नए कंट्रोल दिए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN