Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/18/1200x900/prem_Mol_lia_1795009684207_6Dln_1795009691666_LnYk_f602f816-3da2-481d-8fb6-3b7528426a5f_rSMM.jpgलंबे वक्त से दर्शकों को एक ऐसी फिल्म का इंतजार था जो खून-खराबे से इतर परिवार की बात करती हो और जिसे सभी साथ एन्जॉय कर सकें।
Yeh Prem Mol Liya Trailer: सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर बुधवार की शाम रिलीज कर दिया गया है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ समेत कई लीजेंडरी एक्टर्स से सजी यह फिल्म आपके लिए एक बेस्ट फैमिली टाइम वॉच साबित हो सकती है। रिलीज के साथ ही फिल्म का ट्रेलर वायरल होने लगा है। हिमेश रेशमिया के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी क्या होगी और हमें इसमें क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है? चलिए जानते हैं।
क्या होगी ‘ये प्रेम मोल लिया’ की कहानी?
कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे गलत के खिलाफ अकेले ही भिड़ जाने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है। बात जब शादी की आती है तो उसे पता चलता है कि लड़की के घर में सिर्फ औरतें हैं और सबकी जिम्मेदारियां उसके ऊपर हैं। लड़की अपने परिवार को छोड़कर जाना नहीं चाहती। लड़का यह बात अपने दादा से डिसकस करता है और फिर तय करता है कि अगर वो शादी करके हमारे घर नहीं आ सकती, तो हम ही उसके यहां शिफ्ट हो जाते हैं। और यहीं से शुरू होता है पूरा ड्रामा।
लंबे वक्त बाद मिलेगी फिर वही वाइब?
लंबे वक्त बाद राजश्री प्रोडक्शन्स की एक ऐसी फिल्म आ रही है, जो आपको एक बार फिर वही पुराना वाइब देगी। बीते कुछ वक्त में मारधाड़ और खून खराबे वाली फिल्मों के बीच वैसी फिल्में कहीं खो सी गई थीं, जिन्हें हम पूरे परिवार के साथ फैमिली वाइब लेकर एन्जॉय कर सकें। इस बीच सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम मोल लिया’ ऐसा ही विकल्प बनकर उभरती नजर आ रही है। म्यूजिक दिल छू लेता है, लेकिन क्या फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरेगी? यह तो वक्त बताएगा।
जेहन में उतर जाते हैं फिल्म के डायलॉग
फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं जो सीधे जेहन में उतर जाते हैं। मसलन, ‘…और ये मायका-ससुराल क्या होता है? हम घर क्यों नहीं कह सकते?’ समाज की दकियानूसी सोच और रिवायतों के खिलाफ बात करती इस फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और हर एक्टर अपने किरदार को बखूबी निभाता नजर आता है। कहानी काफी प्रॉमिसिंग है, और ओटीटी पर आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। लेकिन उसके लिए आपको फिल्म के थिएटर्स से उतरने का इंतजार करना होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




