Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/Samay_Raina_1793112392161_epNG_1793112392386_fLe5_a39581d8-0281-4979-89e9-8aa9047efec3_mguK.pngसमय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और और टिकटों की बिक्री के साथ अन्य जरियों से करोड़ों की कमाई करता है।
कॉमेडियन समय रैना आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। समय ने कॉमेडी की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में समय अपने कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर काफी विवादों में रहे। हालांकि, अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो के दूसरे सीजन की कमान संभाल रहे हैं। समय के शो पर हर बार नए कंटेस्टेंट और स्टार्स पैनल में बैठे नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं शो की एक एपिसोड से कितने करोड़ तक कमाई हो जाती है?
एक एपिसोड से होती है इतने करोड़ तक कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ स्पॉन्सरशिप, विज्ञापन और और टिकटों की बिक्री के साथ अन्य जरियों से करोड़ों की कमाई करता है। वायरल हो रहे आंकड़ों के मुताबिक, हर एपिसोड से लगभग 4 करोड़ रुपये से 8 करोड़ रुपये की कुल कमाई (ग्रॉस रेवेन्यू) होती है। हालांकि, स्टैंड-अप कॉमेडियन ने आधिकारिक तौर पर इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है और न ही शो की फाइनेंशियल कंडीशन शेयर की है।
जानें कैसे होती है कमाई?
बता दें कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हर एपिसोड में दो या तीन ब्रांड शामिल होते हैं। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा ब्रांड स्पॉन्सरशिप का है। बिजनेस के आंकड़ों के अनुसार, ब्रांड इंटीग्रेशन से प्रति एपिसोड 4 से 6 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है। वहीं, अलग-अलग ब्रांड डील्स से प्रति डील 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक मिलने का अनुमान है। खबरों के अनुसार, हर एपिसोड में लगभग दो से तीन ब्रांड्स शामिल होते हैं। इनमें स्निच (Snitch), फ्लिपकार्ट मिनट (Flipkart Minute) और अवतार (Avvatar) जैसे ब्रांड्स के नाम शामिल हैं। हालांकि, ये अनुमानित आंकड़े हैं, जिनकी पुष्टि खुद समय रैना ने नहीं की है।
यूट्यूब विज्ञापन भी है कमाई का बड़ा जरिए
बता दें कि समय रैना की कमाई का एक बड़ा जरिए यूट्यूब विज्ञापन से आने वाली कमाई भी है। अनुमान के मुताबिक, हर एपिसोड से विज्ञापनों के जरिए 10 लाख से 50 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। ‘ओरी’ (Orry) वाले एपिसोड जैसे लोकप्रिय एपिसोड्स को 2.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। रिपोर्ट की मानें तो सिर्फ पहले दिन के विज्ञापनों से ही 40 लाख से 50 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। हालांकि, ये सिर्फ अनुमान हैं, हर एपिसोड की पक्की कमाई नहीं।
नेटफ्लिक्स के साथ इतने करोड़ में हुई डील
वहीं, स्ट्रीमिंग डील्स से और भी ज्यादा कमाई हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स के साथ 15 करोड़ से 20 करोड़ रुपये की डील होने का अनुमान है। इस हिसाब से हर एपिसोड के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये बनते हैं। हालांकि, इस दावे को कोई पक्का कॉन्ट्रैक्ट नहीं माना जाना चाहिए।
ऑडियंस टिकट भी है कमाई का जरिया
ऑडियंस टिकट कमाई का एक और जरिया हैं। स्टूडियो रिकॉर्डिंग में एक सीट की कीमत ₹3,500 है, और हर सेशन में लगभग 100 सीटें उपलब्ध होती हैं। अगर सभी सीटें भर जाएं, तो टिकट की बिक्री से लगभग ₹3.5 लाख की कमाई हो सकती है। खबरों के अनुसार, टैक्स और बुकिंग फीस मिलाकर दो टिकटों की कीमत लगभग 7,800 हजार रुपये है। बड़े लाइव एपिसोड्स में बैठने की क्षमता और कीमत अलग-अलग होती हैं। सीटिंग और वेन्यू के हिसाब से टिकट की कीमत आमतौर पर ₹999 से ₹7,000 के बीच होती है। शो से होने वाली कुल कमाई में से खर्च भी घटाए जाते हैं। अनुमान है कि प्रोडक्शन और उससे जुड़े खर्चों में कुल कमाई का लगभग 30% से 50% हिस्सा चला जाता है। इसमें वेन्यू की फीस, टेक्निकल क्रू की फीस और गेस्ट अपीयरेंस की फीस शामिल होती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




