Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार CID के निर्माता बृजेंद्र पाल सिंह के निधन पर इमोशनल हुए एसीपी...

CID के निर्माता बृजेंद्र पाल सिंह के निधन पर इमोशनल हुए एसीपी प्रद्युमन, कहा- ‘कार्डियक सर्जरी के तीन महीने बाद ही…’

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/27/1200x900/CID_BP_Singh_1793118351223_c0Pp_1793118363389_3cj7_d9473547-9114-463e-95d0-1db67aacab1d_lE7M.jpg

बृजेंद्र पाल ने इस इंडस्ट्री को सीआईडी जैसा शो दिया है, जिसने सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया है। निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस बृजेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

CID जैसा कल्ट शो को बनाने वाले टेलीविजन प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बृजेंद्र पाल सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। CID शो बृजेंद्र पाल सिंह ने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बृजेंद्र पाल सिंह की डेथ का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन खबर को फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने इस खबर को कन्फर्म किया है। बृजेंद्र पाल ने इस इंडस्ट्री को सीआईडी जैसा शो दिया है, जिसने सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया है। निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस बृजेंद्र पाल सिंह को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में अब ‘CID’ के कलाकार शिवाजी साटम और दयानंद शेट्टी ने शो के निर्माता बीपी सिंह के निधन पर शोक जताया।

मैंने उनसे ही सब कुछ सीखा है

बृजेंद्र पाल सिंह के निधन पर सीआईडी शो में एसीपी प्रद्युमन का किरदार निभाने वाले शिवाजी साटम ने उन्हें अपना करीबी दोस्त, मार्गदर्शक और अपने जीवन का एक अहम हिस्सा बताया। अपना दुख जताते हुए अभिनेता ने कहा, ‘आज मेरे जीवन का सबसे बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है।’ शिवाजी ने ‘वैरायटी इंडिया’ से बात करते हुए कहा, ‘वे एक महान इंसान और बहुत अच्छे दोस्त थे। मैंने उनसे ही सब कुछ सीखा है।’ अभिनेता ने बताया कि भले ही उनके थिएटर बैकग्राउंड ने उन्हें मंच पर अभिनय करना सिखाया था, लेकिन सिंह ने ही उन्हें यह समझने में मदद की कि उस अनुभव को कैमरे के सामने कैसे उतारा जाए।

सिंह ने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने कैसे काम करना है

शिवाजी ने कहा, ‘मैं थिएटर से आया हूं। मुझे पता था कि मंच पर अभिनय कैसे करना है। लेकिन बी. पी. सिंह ने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने कैसे काम करना है और जरूरत पड़ने पर कैसे अपनी अदाकारी को और भी प्रभावशाली बनाना है। उन्होंने ‘मैग्निफिकेशन’ को बहुत अच्छे से समझाया। वे एक बेहतरीन शिक्षक थे।’

कार्डियक सर्जरी के तीन महीने बाद काम पर लौटे

शिवाजी ने अपने काम के प्रति बीपी सिंह के असाधारण समर्पण को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे, कार्डियक सर्जरी के सिर्फ तीन महीने बाद ही, फिल्म निर्माता फिर से अपने पैरों पर खड़े हो गए और अपने शो के लिए एक ‘चेज सीक्वेंस’ शूट करने के लिए कैमरे के साथ जंगल में दौड़ने लगे। शिवाजी ने यह भी याद किया कि कैसे एक और सर्जरी के बाद, बीपी सिंह ने 111 मिनट का एक एपिसोड बिना रुके, एक ही ‘कंटीन्यूअस शॉट’ में पूरा किया – जो उनके काम के प्रति उनके गहरे समर्पण को दर्शाता है।

फिल्म निर्माता पद्म श्री पाने के हकदार थे: शिवाजी

बीपी सिंह से अपनी पुरानी दोस्ती के बारे में बात करते हुए शिवाजी ने कहा, ‘वे मेरे जीवन के हर दौर में मेरे साथ रहे। हमारे रिश्ते को किसी एक दायरे में नहीं बांधा जा सकता।’ अभिनेता ने यह भी कहा कि भारतीय टेलीविजन में अपने योगदान के लिए फिल्म निर्माता पद्म श्री पाने के हकदार थे। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि सिंह को खुद कभी ऐसे सम्मान को पाने की कोई परवाह नहीं थी। शिवाजी ने याद करते हुए कहा, ‘उनके जैसे इंसान को पद्मश्री मिलना चाहिए। लेकिन उन्हें कभी इसकी परवाह नहीं थी। वे कहते थे, ‘छोड़िए न, इससे क्या फर्क पड़ेगा? हमारे दर्शक तो हैं ही, है ना?’

दयानंद शेट्टी ने भी बी. पी. सिंह को किया याद

‘सीआईडी’ में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने दिवंगत फिल्म निर्माता को याद करते हुए उनके काम के प्रति उनके अटूट जुनून और समर्पण का जिक्र किया। एचटी सिटी से बातचीत में शेट्टी ने कहा, ‘बी. पी. सिंह जी के जीवन में कंटेंट बनाने के अलावा और कुछ नहीं था। वे अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थे और इसे लेकर बेहद जुनूनी थे।’ एक्टर के बीपी सिंह की गिरती सेहत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘वे काफी समय से ठीक नहीं थे और आज सुबह वे सोकर नहीं उठे। यह उम्र से जुड़ी समस्या थी, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN