Source :- LIVE HINDUSTAN
Stock In News: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को मिला महारत्न का दर्जा वापस लिया जा सकता है। सरकार की तरफ से इन दोनों पीएसयू को अपनी वित्तीय स्थिति अगले एक साल में सुधारने के लिए नोटिस दी गई है। अगर इन दोनों कंपनियों की वित्तीय स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तब की स्थिति में महारत्न का दर्जा हटाकर नवरत्न का दर्जा दे दिया जाएगा। पिछले तीन साल के दौरान BHEL और SAIL दोनों का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 5000 कोड़ रुपये से कम रहा है। जिसकी वजह से यह नोटिस मिला है। बता दें, मौजूदा समय में 14 कंपनियों को महारत्न का दर्जा मिला हुआ है। लेकिन यही दो कंपनियां हैं जो तय मानक के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं।
महारात्न दर्जा हटने से क्या दिक्कत होती है?
जब किसी सरकारी कंपनी को महारत्न का दर्जा मिलता है तो उसके साथ ढेर सारी सुविधाएं भी दी जाती हैं। ऐसे में अगर यह दर्जा वापस होता तो कंपनी की स्वायत्ता प्रभावित होगी। मौजूदा समय में महारत्न कंपनी 5000 करोड़ रुपये का इक्विटी इनवेस्टमेंट बिना सरकार के अनुमति के कर सकती है। नवरत्न कंपनियों के लिए यह लिमिट 1000 करोड़ रुपये की है। बता दें, यह पहली बार हो रहा है जब किसी महारत्न कंपनी को नोटिस दिया गया है।
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक अधिकारी ने कहा कि रत्न स्टेटस को हल्के में किसी को नहीं लेना चाहिए। तय मानक के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाने की स्थिति में स्टेटस घटा दिया जाएगा।
BHEL के शेयरों का प्रदर्शन दोनों कंपनियों का कैसा?
शुक्रवार को कंपनी के शेयर गिरावट क साथ बीएसई में 387 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते एक साल में इस सरकारी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 53 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह उछाल ऐसे समय में दर्ज की गई है जब घरेलू शेयर बाजार गिरावट का शिकार हुआ है। बता दें, तीन साल में भेल के शेयरों की कीमतों में 352 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
SAIL के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को इस सरकारी कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 190.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में सेल के शेयरों की कीमतों में 43 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयरों का भाव 127 प्रतिशत बढ़ चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







