Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/etfrhfdggtstr_1780384224060_1780384229810_0be6aaec-1133-441b-b91b-0405a4e46ed4.jpgआमिर खान के करियर में ऐसी फिल्म बनी है जिसके एक गाने के लिए AR रहमान 7 दिग्गज सिंगर्स को ले आए थे। इस गाने को इन 7 सिंगर्स ने गाया है।उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, शंकर महादेवन समेत ये सिंगर्स एक साथ आए थे।
साल 2001 में एक फिल्म आई थी लगान। फिल्म में आमिर खान लीड हीरो भुवन के किरदार में थे।उनके साथ सपोर्टिंग एक्टर्स में इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार नजर आए। फिल्म की कहानी, परफॉरमेंस ने उस समय कमाल कर दिया था। ग्लोबल स्तर पर इस ग्रैंड फिल्म के चर्चे हो रहे थे। फिल्म आमिर खान ने ही प्रोड्यूस की थी। अंग्रेजों के जमाने में वसूली जाने वाली लगान पर बेस्ड इस फिल्म की कहानी ने गहर प्रभाव छोड़ा। फिल्म के गीत भी उसी समय को ध्यान में रख कर लिखे और गाए गए। फिल्मों के गानों के लिए इंडस्ट्री के बड़े सिंगर्स एक साथ आए। एक ऐसा भी गाना है जिसे 7 सिंगर्स ने गाया था।
7 सिंगर्स ने गाया था ये एक गाना
फिल्म लगान में कुल 8 गाने थे। इन सभी गानों को AR रहमान ने कंपोज़ किया था। गीत लिखे थे जावेद अख्तर ने। फिल्म के सभी गाने 2 से ज्यादा सिंगर्स ने गाए थे। लेकिन एक गीत ‘घनन घनन’ के लिए AR रहमान 7 सिंगर्स को ले आए। ये गाना उदित नारायण, सुखविंदर सिंह, अल्का याग्निक, शंकर महादेवन, शान और अहिर ने गाया था। इसके अलावा कोरस में लोग थे। इस गाने में इतने सारे सिंगर्स को लाने का मकसद सपोर्टिंग किरदारों को आवाज देना था। इस गाने के वीडियो में सपोर्टिंग एक्टर बादल को देखकर खुशियां मनाते हैं और फिर पूरे गांव को साथ लाकर बारिश होने का इंतजार करते हुए गाना गाते हैं। स्क्रीन पर कई किरदारों को दिखाया जाता है इसलिए इन दिग्गज सिंगर्स को एक साथ गाना पड़ा।
ऐसे शूट हुआ था ये गाना
इस गाने के पीछे की एक और कहानी है। दरअसल, जब ये गाना शूट हो रहा था तो सपोर्टिंग एक्टर्स लिप्सिंक नहीं कर पा रहे थे। उसका बड़ा कारण ये था कि आमिर खान और लीड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह को छोड़ कर पहले किसी ने गाने के लिए ऐसी लिप्सिंक नहीं की थी। इसका समाधान ढूंढते हुए डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने सभी सपोर्टिंग एक्टर्स को चीख कर लिप्सिंक करने को कहा।तो कुछ इस तरह फिल्म का ये गाना रिकॉर्ड हुआ जो अलग तरह की फील देता है।
फिल्म गदर से हुई थी लगान की टक्कर
फिल्म लगान की बात करें तो रिलीज के दौरान आमिर खान की टक्कर सनी देओल की फिल्म गदर एक प्रेम कथा से हुई थी। दोनों बड़ी फिल्मों की टक्कर से किसी एक फिल्म प्रोड्यूसर को नुकसान होना तय था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों ही फिल्में अपने स्तर पर शानदार थी। आमिर खान ने खुद ये बात स्वीकार की थी कि उनकी फिल्म गदर के आगे कम कमाई कर पाई थी। लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था। फिल्म ने मुनाफा किया था। हां बस गदर जैस कमाई नहीं हुई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






