Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/dil_ka_kya_kasoor_1780383203683_1780383203861_92394e86-336c-465a-8199-63c5843e1216.jpgदिल का क्या कसूर में दिव्या भारती के साथ दिखे क्यूट से एक्टर पृथ्वी वजीर याद हैं? कई साल तक गायब रहने के बाद वह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आपने उनकी लेटेस्ट रील देखी?
दिव्या भारती की फिल्म दिल का क्या कसूर याद है? 1992 में रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक थी। इसके गाने सुपर-डुपर हिट थे। फिल्म के हीरो पृथ्वी वजीर उन दिनों नैशनल क्रश बनकर छा गए थे। वह अचानक कहां चले गए ज्यादातर लोगों को खबर नहीं। रीसेंटली उनकी कुछ रील्स सोशल मीडिया पर दिखीं। इसमें वह रीसेंटली राहुल रॉय के साथ रील बनाने पर चर्चा में आई कॉन्टेंट क्रिएटर के साथ दिखे। अब लोग फिर से उनसे जुड़ी जानकारी खंगाल रहे हैं। आपका पता है कैसे एक कॉन्ट्रैक्ट ने उनका करियर तबाह कर दिया?
पृथ्वी के साथ वनिता की रील
दिल का कसूर के एक्टर पृथ्वी वजीर की रील्स वायरल हैं। वह कॉन्टेंट क्रिएटर वनिता घाडगे के साथ अपने पुराने गानों पर डांस करते दिख रहे हैं। ये वही वनिता हैं जो राहुल रॉय के साथ रील बनाकर चर्चा में आई थीं। एक रील में पृथ्वी वनिता के साथ मिलने की तुम कोशिश करना गाने पर डांस कर रहे हैं। वनिता ने लिखा है, नेगेटिव कमेंट्स मत कीजिएगा। यह रील सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाई गई है, अगर नहीं पसंद आई है तो स्क्रॉल करके आगे बढ़ जाइए। यह दिल का क्या कसूर के गाने मिलने की तुम कोशिश करना का रीक्रिएशन है।
लोगों को याद आए पुराने दिन
लोगों ने इस पर पृथ्वी की तारीफ पर कमेंट किए हैं। एक फॉलोअर ने लिखा है, रोमांटिक वाइब्स, अभी भी यंग और डैशिंग लग रहे हैं। एक ने लिखा है कि पुराने गाने देखकर अच्छा लग रहा है। पृथ्वी के साथ एक और क्यूट एक्टर कमल सदाना के साथ भी रील बनाने की मांग की है। एक ने लिखा है, राहुल रॉय और पृथ्वी को साथ लाकर साजन फिल्म के गाने पर रील बनाइए। एक ने लिखा है, वाह 90 का दौर जिंदा कर दिया।
दरार में थे पृथ्वी वजीर
पृथ्वी और वनिता ने मेरा सनम सबसे प्यारा गाने पर भी रील बनाई है। इस पर मजेदार कमेंट्स दिख रहे हैं। एक ने लिखा है, सर आप वही डॉक्टर हो ना जिसकी नस अरबाज खान ने काट दी थी, दरार मूवी में।
क्या है पृथ्वी वजीर का असली नाम
पृथ्वी वजीर का असली नाम अली वजीर है। जब 90 के दौर में छाए तो लगा था कि कई एक्टर्स के सिंहासन हिला देंगे। हालांकि वह इंडस्ट्री से गायब ही हो गए। वह एक पुराने इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनसे क्या गलती हुई थी। झकास बॉलीवुड को 2021 में पृथ्वी ने बताया था, ‘मैं एक ऐसे कॉन्ट्रैक्ट में फंस गया था जिससे निकलना मुश्किल था। अपने पीक टाइम में मैं उसी से बंधा रहा। मैं गायब नहीं हुआ बल्कि हमेशा अपने फैन्स के दिलों में जिंदा था। फिल्में नहीं कर पाया क्योंकि कॉन्ट्रैक्ट में बंधे थे।’ उस वक्त कॉन्ट्रैक्ट की वजह से उनके हाथ से दीवाना जैसी फिल्म भी निकल गई थी।
क्या है दिल का क्या कसूर की कहानी
दिल का क्या कसूर में पृथ्वी एक अनाथ और गरीब लड़के अरुण बने हैं। अरुण के कॉलेज की अमीर लड़की शालिनी (दिव्या भारती) उन्हें पसंद करती है। वह नाम बदलकर अरुण को कविताएं और शायरी लिखकर देती रहती है। शालू को अरुण से प्यार हो जाता है लेकिन अरुण को कुछ नहीं पता होता। शालू की मदद से अरुण बड़ा गायक बन जाता है। इस बीच अरुण किसी और से शादी कर लेता है। शालू को कैंसर हो जाता है। अरुण और उसकी पत्नी उस अनजान लड़की को पूजते हैं जिनकी वजह से वह दौलत-शौहरत हासिल कर पाए लेकिन पता नहीं होता कि वह शालू ही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







