Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘इसीलिए फिल्में नहीं मिलती तुमको क्योंकि…’, ‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम...

‘इसीलिए फिल्में नहीं मिलती तुमको क्योंकि…’, ‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर के बीच मचा बवाल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/Priyanka_Chahar_Gautam_Gulati_1791112582_1791112610550_yOyi_1791112610677_3yd4_442ce137-9f62-4abb-ac60-5344d7160c92_xkO2.jpg

‘राइज एंड फॉल 2’ का ड्रामा अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच जमकर झगड़ा होता नजा आ रहा है।

अमेजन प्राइम वीडियो का फेमस रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ इस वक्त काफी सुर्खियों में बना हुआ है। एक तरफ जहां ‘बिग बॉस 20’ बवाल मचा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ ‘राइज एंड फॉल 2’ का अपना एक अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है दर्शकों के दिलों दिमाग में अपनी एक अलग ही पकड़ बना रहा है। शो पर कंटेस्टेंट के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है। ‘राइज एंड फॉल 2’ का ड्रामा अब अपने चरम पर पहुंच चुका है। ऐसे में शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच जमकर झगड़ा होता नजा आ रहा है। आइए जानते हैं शो में अब किस कंटेस्टेंट के बीच महायुद्ध छिड़ गया है।

‘राइज एंड फॉल 2’ में मचा बवाल

‘राइज एंड फॉल 2’ शो का एक नया प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में गौतम गुलाटी और प्रियंका चहर चौधरी के बीच घमासान लड़ाई होती नजर आ रही है। प्रोमो में गौतम बैठे होते है और प्रियंका उनसे कहती हैं, ‘मिस्टर गुलाटी, आप झूठे हैं। आप कभी भी एक स्ट्रॉन्ग महिला का स्टैंड नहीं ले सकते।’ प्रियंका की ये बात सुनकर गौतम का गुस्सा फूट पड़ता है। वो कहते हैं, ‘एक मिनट आप नागिन हैं आपने डसा है।’

हिरोइन होती तो फिल्मों में काम करती ना कि रिएलिटी शो में

इसके बाद प्रियंका ने कहा, ‘मैंने तो सिर्फ तुमसे अपनी फीलिंग्स शेयर की थीं कि तुम्हें गलत लग रहा है, पर तुमने उसका भी बतंगड़ बना दिया।’ ये बहस यही नहीं रुकती है। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए गौतम गुलाटी ने प्रियंका की टोन और उनके बर्ताव पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। गौतम ने कहा, ‘सिर्फ अच्छे कपड़े पहन लेने और हीरोइन जैसा दिख जाने से कोई हीरोइन नहीं बन जाता। अगर तुम खुद को हीरोइन मानती हो, तो कम से कम हीरोइन की तरह बिहेव करना भी सीखो लो! तुम्हें पता है कि असली एक्ट्रेसेस कैसे बात करती हैं? वे इस तरह चिल्लाती नहीं हैं। उन्हें बात करने की तमीज होती है, इसलिए वे फिल्मों में काम कर रही हैं, ना कि किसी रियलिटी शो में आकर लोगों से इस तरह झगड़ा करती हैं।’

तुम होगी रानी, लेकिन मैं यहां का किंग हूं

गुस्से में गौतम ने प्रियंका के एटीट्यूड पर हमला बोलते हुए कहा, ‘तुम प्रियंका हो, अपने घर की रानी होगी… लेकिन इस गेम का राजा मैं हूं।’ इस पर जब प्रियंका कोई जवाब नहीं दे पाईं तो दूर खड़े होकर मुस्कुराते हुए ताना मारती हैं और बोलीं हां-हां, चिल्लाते रहो।

प्रियंका ने गौतम से कहा- आ जाओ मैदान में…

प्रियंका और गौतम के बस झगड़े के बीच आकर उन्हें बचाने के बजाय घर के बाकी कंटेस्टेंट फुल ऑन मजे ले रहे थे। कुछ लोग गौतम को चिढ़ाते हुए ‘वी लव, वी लव गॉती’ के नारे लगाने लगे। माहौल को देखकर प्रियंका भी पीछे नहीं हटीं और उन्होंने सीधे गौतम को खुली चुनौती देते हुए कहा ‘आ जाओ फिर मैदान में!’ इस ललकार पर गौतम ने बड़े टशन में दोनों हाथ फैलाए और मुस्कुराते हुए बोले “मुझे तो बहुत अच्छा लग रहा है।’ अब देखना ये होगा कि ये झगड़ा कौन सा मोड़ लेता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN