Source :- LIVE HINDUSTAN
Diwali Stickers: इस दिवाली WhatsApp पर दूसरों जैसे पुराने स्टिकर भेजने की जरूरत नहीं, ChatGPT, Gemini और Meta AI से अपनी फोटो वाले यूनिक दिवाली स्टिकर बनाएं। जानें कौन-सा Prompt डालना है और इन्हें WhatsApp पर कैसे भेजना है।
How to Make Diwali Stickers: दिवाली पर WhatsApp के जरिए शुभकामनाएं भेजना अब आम बात हो गई है। लोग टेक्स्ट मैसेज के साथ फोटो, GIF और स्टिकर भी शेयर करते हैं। लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया करना चाहते हैं, तो अपनी फोटो से ही दिवाली के खास स्टिकर बना सकते हैं। AI टूल की मदद से आपकी मजेदार अंदाज दिया जा सकता है। अब बाजार में मौजूद एक जैसे स्टिकर भेजने के बजाय आप अपनी ही फोटो से पर्सनलाइज्ड WhatsApp स्टिकर तैयार कर सकते हैं।
इसके लिए आपको किसी डिजाइनर की मदद लेने या फोटो एडिटिंग में माहिर होने की जरूरत नहीं है। ChatGPT, Google Gemini और Meta AI जैसे AI टूल की मदद से अपनी फोटो को दिवाली के खास अंदाज में बदल सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इन स्टिकर को तैयार करने के बाद WhatsApp पर भेजना भी आसान है। आइए जानते हैं कि अपनी फोटो से दिवाली स्टिकर कैसे बनाएं और उन्हें दोस्तों को कैसे भेजें।
ChatGPT से अपनी फोटो वाले दिवाली स्टिकर कैसे बनाएं?
अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कई तरह के दिवाली स्टिकर तैयार कर सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में ChatGPT ऐप खोलें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: अब नई चैट शुरू करें और फोटो अपलोड करने के लिए प्लस (+) आइकन पर टैप करें।
स्टेप 3: अपनी एक साफ फोटो चुनें। कोशिश करें कि फोटो में आपका चेहरा साफ दिखाई दे, ताकि AI उसे बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सके।
स्टेप 4: अब नीचे दिए गए Prompt को कॉपी करके ChatGPT में पेस्ट करें।
स्टेप 5: तैयार स्टिकर इमेज को डाउनलोड कर लें। अगर एक ही इमेज में कई स्टिकर बने हैं, तो उन्हें अलग-अलग क्रॉप कर लें।
Prompt: दिवाली स्टिकर पैक बनाने के लिए
“Create a pack of 6-8 personalised Diwali WhatsApp stickers using my uploaded photo. Keep my facial features recognisable. Show me in traditional Indian outfits with different expressions and poses. Add festive elements like diyas, sweets, gifts, rangoli and decorative lights. Make each sticker unique, colourful and suitable for WhatsApp.”
Prompt: अगर आप थोड़ा क्यूट और कार्टून जैसे लुक के लिए
“Create 8 cute chibi-style WhatsApp stickers based on my uploaded photo. Keep my face recognisable but give me a cute cartoon look. Include different expressions like smiling, laughing, surprised, folded hands, celebrating and holding a diya. Add traditional Indian clothes, diyas, sweets and festive decorations. Use clean outlines and a sticker-style design.”
Prompt: दीये, मिठाई और लाइट के लिए ये
Create a colourful Happy Diwali sticker featuring a person celebrating with diyas, sweets and festive lights. Make it cute, bright and suitable for sharing on WhatsApp.” इन सभी Prompt को आप गूगल जैमिनी और Meta AI पर भी यूज कर सकते हैं।
तैयार स्टिकर को WhatsApp पर कैसे भेजें?
अब सवाल है कि ChatGPT या Gemini से बनाए गए स्टिकर को WhatsApp पर कैसे भेजें:
1. सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस व्यक्ति की चैट पर जाएं, जिसे स्टिकर भेजना है।
2. मैसेज बॉक्स के पास दिए गए Emoji या Sticker आइकन पर टैप करें।
3. अब Sticker सेक्शन में जाएं और Create Sticker का ऑप्शन चुनें।
4. इसके बाद अपनी गैलरी से AI की मदद से तैयार की गई स्टिकर इमेज चुनें।
5. WhatsApp फोटो का बैकग्राउंड हटाकर स्टिकर तैयार कर सकता है। जरूरत पड़ने पर इसमें टेक्स्ट, इमोजी या ड्रॉइंग भी जोड़ सकते हैं।
6. अब Send आइकन पर टैप करके स्टिकर भेज दें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




