Home rss business hindi इस रियल एस्टेट कंपनी की हुई चांदी! 30 दिन में मिली ₹500...

इस रियल एस्टेट कंपनी की हुई चांदी! 30 दिन में मिली ₹500 करोड़ की बुकिंग, 11% तक चढ़ गए शेयर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Arvind SmartSpaces Share Price: अरविंद स्मार्टस्पेस (Arvind SmartSpaces) के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के बेंगलुरु प्रोजेक्ट अरविंद सिल्वा (Arvind Sylva)- द ग्रीन रिजर्व (The Green Reserve) को लॉन्च के महज 30 दिनों के अंदर ₹500 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग मिलने की खबर आई, जिससे शेयर करीब 11% तक चढ़ गए। BSE पर कंपनी का शेयर 10.83% की तेजी के साथ ₹651.95 तक पहुंच गया है। कंपनी के मुताबिक, इस बुकिंग के साथ प्रोजेक्ट की वैल्यु के हिसाब से करीब 60% इन्वेंटरी एब्जॉर्बशन हो चुकी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर प्रोजक्ट

यह प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बेंगलुरु के सरजापुर रोड पर स्थित है, जिसे शहर के प्रमुख रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल ग्रोथ कॉरिडोर्स में गिना जाता है। प्रोजेक्ट को अरविंद स्मार्टस्पेस ने फरवरी 2026 में आउटराइट बेसिस पर हासिल किया था। कंपनी के अनुमान के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में करीब ₹860 करोड़ का टॉपलाइन पोटेंशियल है। मजबूत शुरुआती बुकिंग से कंपनी के बेंगलुरु रियल एस्टेट बिजनेस में प्रीमियम हाउसिंग सेगमेंट पर फोकस को भी बल मिलता है।

करीब 4.7 एकड़ का प्रोजेक्ट

अरविंद सिल्वा (Arvind Sylva) करीब 4.7 एकड़ में विकसित किया जा रहा है। इसमें लगभग 375 प्रीमियम रेजिडेंस (Premium Residences) हैं। कंपनी के अनुसार, डेवलपमेंट का 70% से अधिक हिस्सा ओपेन स्पेस के लिए रखा गया है। प्रोजेक्ट में 1,000 से ज्यादा तरह की फ्लोरा, 15,000 वर्ग फुट से बड़ा क्लबहाउस और 40 से अधिक लाइफस्टाइल एमेनिटीज शामिल हैं। सरजापुर रोड की कनेक्टिविटी आउटर रिंग रोड, इलेक्ट्रॉनिक सिटी और व्हाइटफील्ड जैसे प्रमुख एम्प्लॉयमेंट हब तक है, जिससे इस इलाके में रेजिडेंशियल डिमांड को सपोर्ट मिलता है।

सबसे बड़ा वर्टिकल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रियांश कपूर के मुताबिक, यह अरविंद स्मार्टस्पेस का अब तक का सबसे बड़ा वर्टिकल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि शुरुआती बुकिंग रिस्पॉन्स से कंपनी के मार्केट सेलेक्शन और प्रीमियम हाई-राइज सेगमेंट में एंट्री को सपोर्ट मिला है। लालभाई ग्रुप का हिस्सा अरविंग स्मार्टस्पेस साल 2008 से रियल एस्टेट बिजनेस में है। कंपनी के अनुसार, उसका डेवलपमेंट पोर्टफोलियो करीब 100.1 मिलियन वर्ग फुट का है।

पिछले 1 सप्ताह में 18% उछले शेयर

शेयर की हालिया परफॉर्मेंस भी मजबूत रही है। बुधवार की तेजी के बाद अरविंद स्मार्टस्पेस (Arvind SmartSpaces) के शेयर में पिछले एक सप्ताह में करीब 18% की बढ़त दर्ज हुई है। कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹2,705 करोड़ है, जबकि शेयर का 52-वीक हाई ₹707.85 है। वैल्यूएशन की बात करें तो शेयर करीब 14.3 के P/E रेशियो और 2.94 के P/B रेशियो पर कारोबार कर रहा है।

आज का शेयर परफॉर्मेंस

अरविंद स्मार्टस्पेस लिमिटेड (Arvind SmartSpaces Ltd) के शेयर में 23 सितंबर (बुधवार) को जोरदार तेजी देखने को मिली।ARVSMART का शेयर खबर लिखे जाने तक (02:13 PM) NSE पर 7.57% तेजी के साथ 632.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

टेक्निकल इंडीकेटर्स (Technical Indicators) भी फिलहाल शेयर में मजबूत मोमेंटम की ओर इशारा कर रहे हैं। कंपनी का शेयर ट्रैक किए जा रहे सभी 8 प्रमुख सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बुकिंग की मजबूत शुरुआत और शेयर में हालिया तेजी के बावजूद निवेशकों को कंपनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन, सेल्स और रियल एस्टेट मार्केट की परिस्थितियों पर नजर रखनी चाहिए। तेज उछाल के बाद शेयर अपने 52-वीक हाई के करीब भी है, इसलिए आगे की चाल में टेक्निकल लेवल्स और नए बिजनेस अपडेट्स महत्वपूर्ण रहेंगे।

डिस्क्लेमर- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN