Home rss business hindi 2 दिन से दहाड़ रहा यह शेयर, सरकार के नोटिफिकेशन से कंपनी...

2 दिन से दहाड़ रहा यह शेयर, सरकार के नोटिफिकेशन से कंपनी है गदगद

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Optiemus Infracom share price: ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एक बार फिर से यह शेयर तूफानी तेजी के साथ आगे बढ़ा। शेयर की शुरुआत 800 रुपये से हुई और 20 पर्सेंट उछाल के साथ 850 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई भी है। इससे पहले, मंगलवार को भी शेयर गुलजार था। सिर्फ दो दिनों में इसकी बढ़त 30% से अधिक हो गई। अब सवाल है कि आखिर शेयर में इतनी बड़ी तेजी क्यों आई है? आइए विस्तार से समझ लेते हैं।

शेयर में उछाल के दो बड़े कारण

ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के शेयर में बंपर उछाल के दो बड़े कारण है। दरअसल, कंपनी ने Nothing Electronics के साथ पार्टनरशिप का विस्तार किया है। इसके तहत CMF प्रोडक्ट्स की कमर्शियलाइजेशन और बिक्री के लिए एक जॉइंट वेंचर बनाने के लिए एक बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किए गए। यही वजह है कि ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के शेयर मंगलवार को डिमांड में आ गए। इसके अलावा, बुधवार की बात करें तो सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वजह से शेयर पर निवेशक टूट पड़े। दरअसल, सरकार ने 1 अप्रैल, 2027 तक ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। इसका फायदा उठाने के लिए कंपनी ने अपने स्मार्टफोन स्क्रीन-प्रोटेक्टर मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को 20 मिलियन यूनिट तक बढ़ाने की योजना बनाई है।

मंत्रालय का नोटिफिकेशन

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन के अनुसार सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर ‘स्क्रीन प्रोटेक्टर’ के लिए BIS सर्टिफिकेशन अनिवार्य किया है।

एक अप्रैल, 2027 से ऐसे स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री के लिए निर्धारित भारतीय मानकों का पालन करना और BIS सर्टिफिकेशन हासिल करना जरूरी होगा। स्क्रीन प्रोटेक्टर इस आदेश के तहत नोटिफाई होने वाली 66वीं वस्तु है। सूची में स्मार्टफोन, लैपटॉप, मोबाइल और लैपटॉप चार्जर, एलईडी टेलीविजन, माइक्रोवेव ओवन, प्रिंटर और सेट-टॉप बॉक्स समेत अन्य उत्पाद पहले से शामिल हैं।

ऑप्टिमस इंफ्राकॉम का प्लान

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार उत्पादों की विनिर्माता ऑप्टिमस इंफ्राकॉम के कार्यकारी चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि नोएडा में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादन के लिए इकाई स्थापित की गई है। इसमें अमेरिकी कंपनी कॉर्निंग की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है और जनवरी, 2027 से आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।

ऑप्टिमस को चालू वित्त वर्ष में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर कारोबार से 1,800-2,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है। घरेलू बाजार में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर की मांग 2025 में करीब 40 करोड़ इकाई और खुदरा मूल्य करीब 20,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN