Home rss world hindi ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द हो जाएगा खत्म, डोनाल्ड...

ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द हो जाएगा खत्म, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति बहुत खराब हो रही है और तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने कहा, ‘बहुत जल्द यह खत्म हो जाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले वर्षों में इतिहासकार इस लड़ाई को उनके प्रशासन के सबसे अहम फैसलों में से एक के तौर पर याद करेंगे। वॉशिंगटन डीसी में एक नए AI आधारित संघीय मंच की शुरुआत के दौरान ट्रंप ने यह बात कही। उनका बयान ऐसे समय आया है जब होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बढ़ने के संकेत मिले हैं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति बहुत खराब हो रही है और तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ट्रंप ने कहा, ‘बहुत जल्द यह खत्म हो जाएगा।’ उन्होंने दावा किया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा और इसके बाद तेल की कीमतें भी नीचे आएंगी। ट्रंप ने कहा कि तेल की कीमतें उस स्तर तक गिरेंगी, जहां वे ईरान में सैन्य कार्रवाई शुरू करने से पहले थीं। आने वाले समय में लोग इस युद्ध को उसी तरह याद कर सकते हैं, जैसे इराक युद्ध को याद किया जाता है।

होर्मुज से कितनी हो रही तेल की आवाजाही

इस बीच, पिछले एक हफ्ते में होर्मुज स्ट्रेट से रोजाना औसतन करीब 1.32 करोड़ बैरल तेल की आवाजाही हुई है। यह युद्ध से पहले के स्तर का करीब 77 फीसदी है। 24 से 27 सितंबर के बीच रोजाना तेल प्रवाह करीब 65 लाख से 1.26 करोड़ बैरल के बीच रहा। हालांकि, होर्मुज को पूरी तरह दोबारा खोलने को लेकर बातचीत जारी है। ईरान की ओर से 7 दिनों के भीतर स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की योजना प्रस्तावित की गई है। इसी दौरान ईरानी सांसद इब्राहिम अजीजी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को आखिरकार इस क्षेत्र से बाहर जाना पड़ेगा, जबकि ईरान यहां बना रहेगा।

दोनों ओर से हो रही जमकर बयानबाजी

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख अजीजी ने कहा कि अमेरिका को इस क्षेत्र से जाना ही होगा और इजरायल के दिन गिने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंत में ईरान और उसके पड़ोसी ही यहां आमने-सामने रहेंगे। उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका को लगता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अभी जीवित हैं, हालांकि इसकी पूरी पुष्टि नहीं है। वेंस ने कहा कि हाल में उन्होंने ईरानी नेता को कैमरे पर नहीं देखा है, लेकिन उपलब्ध सबसे मजबूत सबूत उनके जीवित होने की ओर इशारा करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN