Home Latest news ताज़ा खबर “उम्मीद है ख्वाजा के पास सबूत होंगे”, सैंडपेपरगेट मामले में अब आया...

“उम्मीद है ख्वाजा के पास सबूत होंगे”, सैंडपेपरगेट मामले में अब आया रबाडा सहित साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों का रिएक्शन

4
0

Source :- INDIATV NEWS

क्रिकेट जगत में साल 2018 में उस समय बड़ा भूचाल देखने को मिला था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान गेंद की स्थिति को बदलने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था। इसके बाद मुकाबले की बीच जहां काफी बवाल देखने को मिला था तो वहीं उनके तीन खिलाड़ियों को बैन का भी सामना करना पड़ा था। अब इसको लेकर उस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का हिस्सा रहने वाले पूर्व खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा सब्र में काफी बड़े खुलासे किए जिसने मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है। ख्वाजा ने अपनी किताब में खुलासा किया कि उस घटना में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज सहित सभी खिलाड़ी शामिल थे। वहीं इसको लेकर अब साउथ अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सहित कुछ खिलाड़ियों का रिएक्शन सामने आया है।

मुझे नहीं लगता कि इसमें हमारा कोई लेना-देना है

कगिसो रबाडा ने 13 नवंबर को जोहान्सबर्ग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया जिसमें इस दौरान सैंडपेपरगेट मामले को लेकर चल रही चर्चा पर जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि मेरा मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी किस स्थिति से गुजर रहे हैं, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह हमारा मुद्दा नहीं है। जाहिर है, यह ऑस्ट्रेलिया का अपना मामला है और मुझे नहीं लगता कि इसमें हमारा कोई लेना-देना है। वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जो उस सीरीज का हिस्सा थे उन्होंने कहा ख्वाजा के आरोपों को लेकर कहा कि मैंने उनकी किताब नहीं पढ़ी है और न ही मुझे उनके दावों या बयानों में कोई दिलचस्पी है। उम्मीद है कि उन्होंने जो कहा है, उसके लिए उनके पास कोई सबूत होगा। वहीं एक और खिलाड़ी ने कहा कि यह उनकी अपनी राय है, तो रहने दीजिए और सच कहूं तो, इस तरह के कीचड़ उछालने वाले विवाद से मुझे कोई लेना-देना नहीं है।

कमिंस ने भी आरोपों को बताया था बकवास

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने भी उस्मान ख्वाजा के आरोपों को लेकर भी अपना बयान मीडिया के सामने जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब ख्वाजा कहते हैं कि हम सबको पता था, तो अगर उनका मतलब यह है कि हमें पता था कि मैदान पर सैंडपेपर लेकर जा रहे हैं, तो वह 100 फीसदी गलत हैं और यह पूरी तरह से बकवास है। वहीं ख्वाजा ने 14 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को दिए बयान में फिर से अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि इसमें हम सभी शामिल थे। सिर्फ बल्लेबाज, गेंदबाज या स्टाफ ही नहीं, बल्कि हम सभी।

ये भी पढ़ें

29 साल बाद वनडे में दोहराया गया इतिहास, भारतीय टीम के नाम जुड़ा एक अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड

सऊद शकील दूसरी पारी में भी शतक से चूके, दोनों पारियों में नर्वस 90s का शिकार होने वाले बने पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS