Home मनोरंजन समाचार उर्वशी रौतेला के दादाजी ने बनाया था यह नियम, घर की लड़कियों...

उर्वशी रौतेला के दादाजी ने बनाया था यह नियम, घर की लड़कियों के लिए बैन थे गोलगप्पे, लेकिन क्यों?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/21/1200x900/urvashi_rautela_1782016579523_1782016583783_2f4bbf69-8094-4405-8e41-faf2fac40102.jpg

Urvashi Rautela: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने बताया कि उनकी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस का राज क्या है, साथ ही उन्होंने अपने परिवार के एक पीढ़ियों पुराने नियम के बारे में भी बताया जिसकी वजह से उनके घर की लड़कियां गोलगप्पे नहीं खाती हैं।

Urvashi Rautela Skin and Fitness Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी ग्लोइंग स्किन और फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी डाइट और उनकी फिटनेस रूटीन को लेकर हमेशा ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनके घर में एक अजीब नियम था कि लड़कियां गोलगप्पे नहीं खा सकतीं। उर्वशी रौतेला ने बताया कि यह नियम उनके दादाजी ने बनाया था और घर की सभी महिलाएं यह रूल फॉलो किया करती थीं। एक्ट्रेस ने इसी इंटरव्यू में अपनी ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट और फिटनेस का राज भी बताया।

दादाजी ने घर में कर रखे थे गोलगप्पे बैन

डाकू महाराज, ग्रेट ग्रांड मस्ती और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं उर्वशी रौतेला ने बताया कि उस वक्त उनके घर में बाहर का खाना पूरी तरह बैन था। हालांकि उनकी मां इतना टेस्टी खाना बनाया करती थीं कि उनका टिफिन अक्सर चोरी हो जाया करता था। स्कूल में बाकी क्लासमेट उनके टिफिन में आने वाले खाने की वजह से उनका टिफिन गायब कर दिया करते थे। यही वजह थी कि उनकी मां को अक्सर उनके लिए नया टिफिन खरीदना पड़ता था। लेकिन यह गोलगप्पे वाला किस्सा क्या है? आखिर उनके दादाजी ने लड़कियों के लिए गोलगप्पे बैन क्यों कर रखे थे।

उर्वशी के परिवार में था यह अजीब नियम

उर्वशी रौतेला ने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया, “मेरे ग्रैंडफादर जो हैं ना, उनका एक रूल होता था कि फैमिली में कि लड़कियों को गोलगप्पे वगैरह और इस तरह की चीजें नहीं खिलानी हैं। यह हर परिवार में अलग-अलग हो सकता है, लेकिन उनका यह शुरुआत से ही नियम था। तो वो मेरी मां को, मेरी मौसियों और घर की सभी औरतों को चाट, टिक्की और बाहर का जंक फूड नहीं खाने देते थे।” दरअसल उर्वशी का परिवार फिटनेस को लेकर बहुत सतर्क था। उर्वशी रौतेला ने बताया कि यह नियम उनके परिवार में कई पीढ़ियों से चला आ रहा था।

ग्लोइंग स्किन का राज और पसंदीदा मिठाई

जब उनसे पूछा गया कि क्या यही उनके फिटनेस और त्वचा की चमक का असली राज है? तो उन्होंने साफ किया कि डिसिप्लिन अपनी जगह है, लेकिन उनके ग्लो का क्रेडिट वह पहाड़ों के ऑर्गैनिक खान-पान, वहां की शुद्ध हवा और जेनेटिक्स को देती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आज की तारीख में वह सुबह उठते ही सबसे पहले एप्पल साइडर विनेगर, हल्दी पानी और चिया वॉटर पीती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि ‘अरसे’ (Arsa) उनकी पसंदीदा उत्तराखंडी मिठाई है जिसे वह मौका मिलने पर बिलकुल मिस नहीं करती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN