Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ऋतिक बहुत लकी है…पूर्व पत्नी सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान संग रिश्ते...

ऋतिक बहुत लकी है…पूर्व पत्नी सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान संग रिश्ते पर कही ये बात

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/_Arslan_Goni_Hrithik_Roshan_1725591271857_1793011862765_lBTm_ed25fdca-772d-4674-b4a6-d1aeae07eb4f_LoFW.jpg

सुजैन खान ने हाल में अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते के बारे में बात की है। साथ ही बताया कि ऋतिक अपनी जिंदगी में लकी रहे हैं जो उन्हें सबा आजाद जैसी गर्लफ्रेंड मिली है। 

ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। सुजैन और अर्सलान पिछले कुछ सालों से एक दूसरे के साथ हैं। अब उन्होंने अर्सलान के साथ अपने रिश्ते और ऋतिक रोशन के साथ बच्चों की परवरिश के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें अर्सलान जिंदगी के एक ऐसे मोड़ पर मिले जब उन्हें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। सुजैन ने ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की भी तारीफ की।

सुजैन ने बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ अपने रिश्ते पर कही ये बात

TOI से बातचीत में सुजैन ने बॉयफ्रेंड अर्सलान के बारे में कहा, ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं उससे मिली। वोएक शानदार इंसान है और मेरे दिल को पूरा करता है। मुझे लगता है कि हम दोनों जिंदगी के सबसे सही समय पर मिले, क्योंकि हमें एक दूसरे को उस प्यार को देने की जरूरत थी जो हमारे बीच अब है।’ उन्होंने आगे कहा कि हम एक दूसरे को हमेशा ये कहते रहते हैं कि चाहे कुछ भी हो हमारे पास एक अच्छी जिंदगी होगी। दोनों ने एक दूसरे को तैयार किया की हर अच्छे बुरे में वो एक दूसरे के साथ रहेंगे।

सुजैन ने ऋतिक को बताया भाग्यशाली

आगे सुजैन ने ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद की तारीफ की। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों की मैच्योरिटी की वजह से ही आज उन सबके बीच ऐसा रिश्ता है। आगे उन्होंने सबा के बारे में कहा,’मैं ये कहना चाहूंगी कि ऋतिक की पार्टनर, सबा एक शानदार लड़की और अच्छी इंसान है। मुझे लगता है कि वो (ऋतिक रोशन) बहुत भाग्यशाली है कि उसे एक ऐसी लड़की मिली है। हम सभी अपनी जिंदगी में खुश हैं और सिक्योर हैं। सुजैन ने ऋतिक के बारे में कहा कि वो दोनों हमेशा अच्छा रिश्ता शेयर करते आए हैं और दोनों बेटों की मिलकर परवरिश कर रहे हैं। ये लाइफ की खूबसूरती और आशीर्वाद है।

जानिए क्या करती हैं सुजैन खान

बता दें, सुजैन खान एक इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। वो द चारकोल प्रोजेक्ट की फाउंडर हैं और कॉन्सेप्चुअल क्रिएटिव हेड के तौर पर इसे चला रही हैं। इसके अलावा ज्वेलरी और रिटेल ‘एकत्रा रिटेल वेंचर्स’ (एकत्रा ज्वेल्स) में डिज़ाइन डायरेक्टर के रूप में काम करती हैं। इसके अलावा वो अपने दोनों बच्चों का पालन कर रही हैं। ऋतिक रोशन की बात करें तो ‘वॉर 2’ के फ्लॉप होने के बाद एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हो गए हैं। हाल में उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में कैमियो किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN