Source :- LIVE HINDUSTAN

HMD Vibe2 5G Goes Sold Out: एचएमडी के नए फोन HMD Vibe2 5G ने पहली ही सेल में गदर मचा दिया है। कंपनी ने बताया कि 9499 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर आया यह फोन पहली सेल में एक घंटे के अंदर Sold Out हो गया।

HMD Vibe2 5G Goes Sold Out Within the First Hour of Launch Sale: HMD के नए HMD Vibe2 5G स्मार्टफोन ने पहली ही सेल में धूम मचा दी है। सेल शुरू होते ही ग्राहक इस पैसा वसूल फोन को खरीदने के लिए टूट पड़े और थोड़ी ही देर में इसके सारे के सारे यूनिट बिक गए। अपने नए फोन के प्रति लोगों का ऐसा रुझान देखकर खुद कंपनी भी हैरान रह गई। आज खुद कंपनी ने घोषणा की कि हाल ही में लॉन्च हुआ HMD Vibe2 5G, Flipkart पर सेल शुरू होने के पहले ही घंटे में आधिकारिक तौर पर पूरी तरह बिक गया है। इस जबर्दस्त रिस्पॉन्स से पता चलता है कि 10,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में, Sarvam AI के ‘Indus’ फीचर वाला भारत का यह पहला स्मार्टफोन ग्राहकों को काफी पसंद आया है।

इस नए फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है और इसमें 6000mAh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी ने इसे तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

कीमत और कलर ऑप्शन्स

कंपनी ने बताया कि 9,499 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर पेश किए गए HMD Vibe2 5G को मेट्रो और नॉन-मेट्रो, दोनों ही तरह के शहरों के ग्राहकों से जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला। इसकी मुख्य वजहें थीं – AI-पावर्ड एक्सपीरियंस, प्रीमियम डिजाइन और किफायती कीमत में मिलने वाले बेहतरीन फीचर्स।

वैसे भारत में, HMD Vibe 2 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की वास्तविक कीमत 10,999 रुपये है। इसी रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला एक और वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। यह फोन कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। आप इसे Flipkart से खरीद सकते हैं।

चलिए अब एक नजर डालते हैं HMD Vibe 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स पर:

यह फोन डुअल सिम (नैनो + नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर चलता है और इसमें 6.7-इंच का एचडी प्लस (720×1,600 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सेल डेंसिटी 265 पीपीआई और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। यह ऑक्टा-कोर यूनिसोक प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज तक है। इस फोन में स्टैंडर्ड तौर पर 4GB रैम के साथ-साथ 128GB तक की स्टोरेज दी गई है। कैमरे की बात करें तो, लेटेस्ट HMD Vibe 2 5G में AI-बेस्ड रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें LED फ्लैश सपोर्ट के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।

HMD Vibe 2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है (चार्जर बॉक्स में साथ मिलता है)। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 168×77.7×8.6 एमएम है और इसका वजन 210 ग्राम है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 5.0, Wi-Fi 5 और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं। फोन को अनलॉक करने के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN