Source :- LIVE HINDUSTAN

सैमसंग ने भारत में अपनी नई 2026 विजन AI टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने OLED, Neo QLED और UHD रेंज में 72 नए स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। इस सीरीज के स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 36990 रुपए है।

भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट लगातार तेजी से बढ़ रहा है और अब कंपनियां सिर्फ बड़ी स्क्रीन नहीं, बल्कि AI वाले स्मार्ट फीचर्स पर भी फोकस कर रही हैं। इसी बीच Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस बार एक साथ 72 नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें OLED, Neo QLED और UHD टीवी शामिल हैं। Samsung का दावा है कि ये नए AI TVs यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देंगे। यानी अब TV सिर्फ कंटेंट दिखाने वाला डिवाइस नहीं रहेगा, बल्कि आपकी पसंद, कमरे की रोशनी और आवाज के हिसाब से खुद को एडजस्ट भी करेगा। कंपनी ने इन TVs में कई एडवांस AI फीचर्स दिए हैं, जो पिक्चर क्वालिटी, साउंड और कंटेंट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का काम करेंगे।

नई Vision AI सीरीज लॉन्च होने के बाद Smart TV मार्केट में मुकाबला और भी तेज हो सकता है। खास बात यह है कि Samsung ने बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के कई ऑप्शन पेश किए हैं, ताकि हर तरह के ग्राहक को नया AI Smart TV खरीदने का मौका मिल सके।

Samsung के नए स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता

कंपनी की खास लॉन्च ऑफर के तहत सीमित समय के लिए चुनिंदा टीवी मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को 1,02,990 रुपये तक का फ्री साउंडबार और 23,990 रुपये कीमत वाला मुफ्त म्यूजिक स्टूडियो मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक 20% तक कैशबैक और आसान EMI ऑप्शन का फायदा भी उठा सकेंगे, जिससे नया टीवी खरीदना और ज्यादा आसान हो जाएगा। Samsung की नई 2026 AI TV लाइनअप आज से सैमसंग के रिटेल स्टोर्स, Samsung.com और देशभर के बड़े ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

कीमत की बात करें तो सैमसंग की Micro RGB TV रेंज की शुरुआती कीमत 1,24,990 रुपये रखी गई है। वहीं OLED TV रेंज 1,14,990 रुपये से शुरू होती है। Samsung Frame TV रेंज की शुरुआती कीमत 56,990 रुपये है। Neo QLED TV रेंज 52,990 रुपये से शुरू होगी, जबकि Mini LED TV रेंज की शुरुआती कीमत 42,990 रुपये रखी गई है। इसके अलावा UHD TV रेंज 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी।

Samsung OLED TV के खास फीचर्स

Samsung के नए लाइनअप में OLED TVs भी शामिल हैं, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। OLED डिस्प्ले में Deep Black और बेहतर Contrast देखने को मिलता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज देखने का मजा और बढ़ जाता है। इन TVs में 4K Resolution, हाई Refresh Rate और AI Picture Optimization जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि OLED मॉडल्स में कलर ज्यादा नेचुरल और रियल दिखेंगे। यह सीरीज खासकर उन लोगों को पसंद आ सकती है जो प्रीमियम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस चाहते हैं।

Samsung Neo QLED TVs की खूबियां

सैमसंग ने अपनी नई Neo QLED सीरीज में भी कई बड़े अपग्रेड दिए हैं। इन TVs में Mini LED टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ब्राइटनेस और डिटेलिंग काफी बेहतर हो जाती है। Neo QLED TVs खासतौर पर गेमिंग और स्पोर्ट्स देखने वालों के लिए अच्छे माने जा रहे हैं। इनमें Smooth Motion, Better HDR और AI Upscaling जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर कोई कंटेंट लो क्वालिटी में भी हो, तो AI उसे बेहतर क्वालिटी में दिखाने की कोशिश करेगा।

UHD TV की खासियतें

जो लोग कम बजट में बड़ा Smart TV खरीदना चाहते हैं, उनके लिए Samsung ने UHD सीरीज भी लॉन्च की है। इन TVs में 4K सपोर्ट, स्मार्ट फीचर्स और OTT Apps का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने कोशिश की है कि कम कीमत में भी यूजर्स को बेहतर स्क्रीन और साउंड एक्सपीरियंस मिले।

AI फीचर्स

नई Vision AI सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसके AI Features हैं। टीवी यूजर की पसंद और कमरे के माहौल के हिसाब से पिक्चर और साउंड को अपने आप एडजस्ट करेगा। अगर कमरे में ज्यादा रोशनी होगी, तो स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ जाएगी। वहीं कम रोशनी में टीवी अपने कलर और कंट्रास्ट को बैलेंस करेगा। इसके अलावा AI आधारित साउंड फीचर आवाज को ज्यादा क्लियर बनाने में मदद करेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN